जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट की पहल पर दीपावली में सांवेर को मिली बड़ी सौगात
16 करोड की लागत से शासकीय महाविद्यालय कम्पेल में बनेगा नवीन भवन 3 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय सांवेर में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा कक्षाओं में फर्नीचर के लिए 28 लाख रूपये स्वीकृत विद्यार्थियों के भविष्य के लिये कम्पेल महाविद्यालय नींव का पत्थर साबित होगा - मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटइंदौर,सांवेर विधानसभा में अहिल्याबाई होलकर की राजधानी ग्राम कम्पेल में क्षेत्रीय विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने वर्ष 2023 से संचालित महाविद्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण के लिए 16 करोड रूपये स्वीकृत कर दीपावली पर्व की सौगात दी है।
16 करोड की लागत से शासकीय महाविद्यालय कम्पेल में बनेगा नवीन भवन
3 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय सांवेर में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा
कक्षाओं में फर्नीचर के लिए 28 लाख रूपये स्वीकृत
विद्यार्थियों के भविष्य के लिये कम्पेल महाविद्यालय नींव का पत्थर साबित होगा – मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर,
सांवेर विधानसभा में अहिल्याबाई होलकर की राजधानी ग्राम कम्पेल में क्षेत्रीय विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने वर्ष 2023 से संचालित महाविद्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण के लिए 16 करोड रूपये स्वीकृत कर दीपावली पर्व की सौगात दी है। इसके लिये मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर सांवेर को स्वर्णिम सौगात मिली है। विद्यार्थियों के भविष्य के लिये कम्पेल महाविद्यालय का नवीन भवन नींव का पत्थर साबित होगा।
मंत्री सिलावट ने बताया कि इन्दौर शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम कम्पेल में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को कई प्रकार की परेशानियां होती है। वर्ष 2023 में कम्पेल में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किया गया था, तब 6 छात्रों ने प्रवेश लिया था। वर्तमान में यहां पर तीन संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान की कक्षाएं 5 कक्षों में सचालित हो रही हैं, जिसमें 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालय भवन वर्तमान में 3 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है, आने वाले समय में 3 हेक्टेयर जमीन और अतिरिक्त उपलब्ध होने पर यह 6 हेक्टेयर में संचालित होगा। 16 करोड की लागत से बनने वाले नवीन भवन में 12 कमरे, विज्ञान संकाय की 3 लेब, लायब्रेरी, स्टाफ रूम, कार्यालय भवन, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय और खेल का मैदान होंगे। महाविद्यालय में वर्तमान 25 से अधिक ग्रामों के 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इस महाविद्यालय में प्राचार्य सहित 6 शिक्षकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है। इस भवन के बन जाने से आसपास के 25 से अधिक गांवों पिवडाय, खुडैल, पेडमी, उण्डेल, खण्डेल, शिवनी, बडियाहाट, सेमलिया रायमल आदि के सैकडों छात्रों को लाभ होगा।
मंत्री सिलावट ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय सांवेर में भी लगभग 3 करोड 16 लाख रूपये की लागत से बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया जायेगा। हॉल के निर्माण होने से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान में सांवेर महाविद्यालय में 1000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। 1987 में सांवेर से प्रथम बार 1985 में निर्वाचित श्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के करकमलों से महाविद्यालय प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम कला संकाय विषय में मात्र 35 विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय का शैक्षणिक सत्र शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन में प्रारंभ किया गया। उसी वर्ष 1987 में महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन किया जाकर महाविद्यालय के भवन का भूमिपूजन किया गया। तत्पश्चात वाणिज्य संकाय आरंभ करते हुए एम.ए. तथा एम.कॉम. की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हुआ। वर्ष 2013 में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान संकाय विषय प्रारंभ किया गया। वर्ष 2017 में 02 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से विज्ञान संकाय हेतु 06 कक्ष एवं 02 बड़े हॉल का निर्माण किया गया। वर्ष 2017 के पूर्व जहां विद्यार्थियों की संख्या लगभग 500 थी, वहीं आज महाविद्यालय में विद्यार्थियो की संख्या 1000 से अधिक हो गई है। सत्र 2019-20 में मध्यप्रदेश शासन की ओर से रूसा मद से 01 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत से नवीन कम्प्यूटर लेब का निर्माण एवं पुराने भवन का रिनोवेशन कार्य तथा 16 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं में फर्नीचर का कार्य कराया गया। श्री सिलावट ने बताया कि मेरे भरसक प्रयासों से सत्र 2020-21 में 03 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं हेतु 06 कक्षों के एक और भवन की स्वीकृति शासन से कराई गई। वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या लगभग 1167 है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले