देश की बात, आपके शहर से
जनसुनवाई: समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ा जनता का विश्वास।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

जनसुनवाई: समस्याओं का त्वरित समाधान, बढ़ा जनता का विश्वास।

शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने दी मौके पर राहत। इंदौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई।

Abhishek Raghuvanshi13 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने दी मौके पर राहत।
इंदौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में किसी को शिक्षा से संबंधित सहायता, किसी को रोजगार उपलब्ध कराने और किसी को इलाज हेतु सहयोग प्रदान किया गया। कई प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया गया।
जनसुनवाई में एक जरूरतमंद दिव्यांग छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप स्वीकृत किया गया, युवकों को रोजगार प्राप्त कराने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए, वहीं गंभीर बीमारी से पीड़ित जरुरतमंदों को तत्काल उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दूरभाष पर भी प्रदान किए। जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव नहीं था, उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह को एक दिव्यांग आवेदिका द्वारा बताया गया कि वह कॉलेज में द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है और उसे पढ़ाई को सुचारू रूप से करने के लिए लैपटॉप की जरूरत है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा आवेदिका को लैपटॉप की सहायता दी गई। जनसुनवाई में निजी टेक्सटाइल कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गई कि कंपनी उनका बढ़ा हुआ वेतन भुगतान नहीं कर रही है, जो कि बढ़ाने के आदेश थे। इसके निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दूरभाष पर नियमानुसार कार्रवाई कर वेतन दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। एक अन्य आवेदक ने बताया कि उसका मकान गिरवी रखा गया था किंतु उसका अब तक भुगतान नहीं किया गया है, कलेक्टर श्री सिंह ने सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम को इसके निराकरण के निर्देश दिए। कुछ आवेदक पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे, जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उन्हें पीएम आवास 2.0 योजना के तहत पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में एक आवेदिका ने बताया कि वह उसके बच्चे की स्कूल फीस भर पाने में सक्षम नहीं है और स्कूल वाले बच्चे को स्कूल फीस नहीं भरने पर स्कूल से निकालने का कह रहे है, इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कहा कि स्कूल फीस भरने की व्यवस्था की जायेगी। जनसुनवाई में आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी बड़ी संख्या में आवेदकों की समस्याओं को सुना गया और उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई के इस निरंतर प्रयास से नागरिकों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना बढ़ी है तथा प्रशासन और जनता के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हो रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑