जनकल्याण और विकास की दिशा में जारी रखें सतत् प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के संबंध में कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से वीसी के जरिए की चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।
मुख्यमंत्री ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के संबंध में कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से वीसी के जरिए की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। यही हमारा लक्ष्य भी है। आने वाली 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिकों की सेवा और सुविधा से जुड़े सभी कार्यों सहित स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की जाएं। सेवा पखवाड़े को जनता को प्रदेश में सुशासन का भरपूर लाभ देने वाला पखवाड़ा बनाये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर से सेवा पखवाड़ा की तैयारियों के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से मुखातिब हो रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मैदानी अधिकारियों से सेवा पखवाड़ा के क्रमबद्ध आयोजन के बारे में चर्चा की और इसकी रूपरेखा सहित तैयारियों की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मंत्रालय से इस वीसी में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से कहा कि प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और भी सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजेस के निर्माण कार्य अब विस्तारित स्वरूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल सुधार होगा। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त हेल्थ बॉडीज प्रदेश के नागरिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बड़े गांवों, नगरीय निकायों एवं बड़े शहरों में सौंदर्यीकरण और हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “नमो पार्क, नमो वन, नमो उपवन” जैसे हरे-भरे उद्यानों का विकास किया जाए। ऐसे वन-उपवन न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हराभरा बनाएंगे, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराएंगे। इसलिए उद्यानिकी गतिविधियों एवं उद्यान विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनजातीय बहुल अंचल के विकास एवं समृद्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय एवं प्रादेशिक विकास योजनाओं का संचालन कर अनेक प्रकार के अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं। इन लक्षित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की सहज उपलब्धता से ही जनजातीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इसके लिए कलेक्टर्स सेवा पखवाड़ा अवधि में जनजातीय अंचल में प्रचार-प्रसार एवं सभी नवाचारी गतिविधियां आयोजित करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की मेहनत का भरपूर लाभ दिलाना और उनकी फसल की चिंता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा एवं कीट प्रकोप से किसानों की फसलों को हुई क्षति का पूरी संवेदनशीलता के साथ आंकलन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसल क्षति का पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण सर्वे कार्य शीघ्र पूरा कर लें, इससे किसानों को समय पर समुचित मुआवज़ा एवं फसल बीमा योजना की क्षतिपूर्ति राशि का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि इस काम में तेजी लायें, जिससे सरकार पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि दे सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले