एरोड्रम पुलिस ने हीरानगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बलिहारी उर्फ बल्लू (पुत्र सीलम सोलंकी, निवासी दिलीप नगर) और कमलेश उर्फ गोलू (पुत्र सुभाष कापसे, निवासी लक्ष्मी नगर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक एक्टिवा बरामद हुई है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गांजा एक्टिवा की डिक्की में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
