नाबालिग से बिकवा रहे थे ब्राउन शुगर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा पुलिस ने लक्की (निवासी चंद्रगुप्त चौराहा) और नावेल्टी मार्केट के एक दुकानदार पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने कान्हा विहार कॉलोनी में रहने वाले 14 साल के नाबालिग को सांवेर रोड पर ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए भेजा। इसके बदले आरोपियों ने नाबालिग को ई-सिगरेट का लालच दिया था। पुलिस अब इस मामले में लक्की और दुकानदार की तलाश कर रही है।

Exit mobile version