102 ग्राम MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश:1.46 किलो चरस और 3.8 किलो गांजा भी बरामद; इंटरनेशनल मार्केट में ₹12 लाख कीमत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग, 1 किलो चरस और 3 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ के बीच आरोपी ने बताया कि वह यह सामान बाहर के राज्यों से लाता था। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है।
क्राइम ब्रांच ने मोहसिन उर्फ छगन भाई (पुत्र इकबाल मंसूरी) को गिरफ्तार किया है। वह धार के पास का निवासी है। वहीं, दूसरे साथी का नाम शहबाज (पुत्र शहजाद, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, धार) है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 102 ग्राम एमडी ड्रग, 1 किलो 46 ग्राम चरस और 3 किलो 882 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
मोहसिन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ धार में मारपीट, झगड़े, जान से मारने की धमकी सहित 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी क्राइम ब्रांच के एक प्रकरण नंबर 140/24 NDPS एक्ट में पहले से फरार चल रहा था।
वहीं, शहबाज के खिलाफ भी धार में अपराध दर्ज है। वह अपराध नंबर 07/25 NDPS एक्ट के तहत फरार था। मोहसिन पहले पीओपी का काम करता था, लेकिन बाद में उसने तस्करी शुरू कर दी।

Exit mobile version