क्रिकेट के दो नामचीन बुकीज के बीच वर्चस्व की जंग, सेठजी के बाजार में दो घंटे तक दहशत
रतलाम। शहर के सम्भ्रान्त सेठजी बाजार में बीती रात्रि वर्चस्व को लेकर दो बड़े क्रिकेट सट्टे के बुकीज — बारीक और मिर्ची — के बीच जमकर विवाद हुआ।
रतलाम। शहर के सम्भ्रान्त सेठजी बाजार में बीती रात्रि वर्चस्व को लेकर दो बड़े क्रिकेट सट्टे के बुकीज — बारीक और मिर्ची — के बीच जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि रात 8 बजे से 10 बजे तक पूरा बाजार रणक्षेत्र बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों ने अपने-अपने गुटों के हिस्ट्रीशीटर और रंगबाज़ों को मौके पर बुला लिया था। सेठजी के बाजार में एक समय सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आसपास के रहवासी दहशत में आ गए और अपने घरों के दरवाज़े बंद कर कैद हो गए। विवाद की जड़ किसी तीसरे व्यक्ति के रुपये के लेन-देन को लेकर थी। पहले मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकीबाज़ी हुई, जिसके बाद दोनों बुकी आमने-सामने आ गए। एक गुट में जिम के बॉडीबिल्डरों की टोली थी, तो दूसरी ओर ‘कबाड़ी’ और ‘पव्वा पंवार’ गुट ने मोर्चा संभाल लिया। बताया जाता है कि झगड़े के दौरान बारीक के भाई को चाकू लगने से चोट भी आई है।
किसी रहवासी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बुकीज को थाने ले गई। देर रात थाने के बाहर भी भारी भीड़ जमा रही। सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए कुछ राजनीतिक चेहरों ने भी हस्तक्षेप किया।देर रात तक चली इस कवायद के बाद दोनों बुकीज अपने-अपने घर चले गए। अब सवाल यह उठता है कि —
क्या चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराध में आपसी समझौता कानूनन संभव है?
क्या यह समझौता सिर्फ दिवाली तक की ‘शांति’ का दिखावा है?
क्या पुलिस ने सिर्फ त्योहार की आड़ में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया?
सेठजी बाजार के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का कहना था — “इतना भयावह दृश्य पहली बार देखा। जिन लोगों को बुलाया गया, वे किसी भी वक्त बड़ी वारदात कर सकते थे।”
शहरवासियों में अब यही चर्चा है कि अगर ऐसे आपराधिक तत्वों के बीच केवल ‘समझौते’ से कानून शांत होता रहेगा, तो आम लोगों की सुरक्षा किस भरोसे पर टिकी रहेगी?
पुलिस की भूमिका को लेकर उनके मन का संशय साफ जाहिर हो रहा था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले