देश की बात, आपके शहर से
किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित33 करोड़ रूपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन193 करोड़ के 41 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi19 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित
33 करोड़ रूपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन
193 करोड़ के 41 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। किसानों के हर संकट में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। राजगढ़ जिले के लिए धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड रुपए की सौगात मिल रही है यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

                मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले  के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने 226.81 करोड़ रूपये की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 33 करोड़ रूपये लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं 193 करोड रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है।

                मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। आकांक्षी जिले के माध्यम से राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है। जब से हमारी सरकार बनी है पूरे क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। पहले खेती और पानी की कल्पना करना मुश्किल थी अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों में समय पर पानी मिल जाए तो फसल सोने की हो जाती है।

                मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में इतनी बिजली है कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हम सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े।

                मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले गेहूं ₹100 क्विंटल खरीदा जाता था लेकिन हमने इसे इतना बढ़ा दिया है कि अब ₹2600 प्रति क्विंटल में खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान में खड़ी है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि देने का कार्य किसानों का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो के बाद मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गौवंश की पूजा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच पर कन्या पूजन  कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक   तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री नरेन्द्र मोदी स्वयंसेवक से प्रधान सेवक पुस्तक का विमोचन भी किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 19 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑