कागजों पर बैन, बाजार में खुलेआम बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा! रालामंडल से लौटते छात्र की गई जान
इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने 16 वर्षीय छात्र गुलशन की जान ले ली। रालामंडल से लौटते समय बायपास पर मांझे से उसकी गर्दन कट गई, जबकि दो दोस्तों की अंगुलियां भी कटीं।

इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने 16 वर्षीय छात्र गुलशन की जान ले ली। रालामंडल से लौटते समय बायपास पर मांझे से उसकी गर्दन कट गई, जबकि दो दोस्तों की अंगुलियां भी कटीं। कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद, यह सिंथेटिक और धारदार मांझा बाजार में खुलेआम बिक रहा है, जिससे एनजीटी के आदेशों और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इंदौर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने रविवार सुबह आठवीं के छात्र की जान ले ली। घटना कनाड़िया थाना अंतर्गत बायपास की है। ओमेक्स सिटी-2 निवासी 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हुई है। टीआइ देवेंद्र मरकाम के अनुसार आठवीं का छात्र गुलशन दोस्त अरुण, नंदू और कृष्णा के साथ रालामंडल घूमने गया था। बाइक गुलशन चला रहा था। चारों सहारा सिटी के सामने पहुंचे ही थे कि धारदार डोर गुलशन की गर्दन में फंस गई। उसने बाइक रोकी मगर डोर ने आधी गर्दन चीर डाली।
ज्यादा खून बहने से गुलशन की मौत
पीछे बैठे अरुण और कृष्णा ने डोर को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी अंगुलियां भी कट गईं। गुलशन की गर्दन से खून का फव्वारा निकला और वह बेहोश गया। परिवार सहित जा रहा कार चालक गुलशन को नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन स्थिति देख वहां से एमवाय अस्पताल रवाना कर दिया। ज्यादा खून बहने से गुलशन की मौत हो गई। रिश्तेदार सतीश जाटवा के अनुसार मूलत: ठीकरी निवासी गुलशन मांगलिया स्थित ओमेक्स-2 कॉलोनी में रहता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। गुलशन पढ़ाई के साथ काम करने लगा था। रविवार होने से अरुण, कृष्णा और नंदू के साथ रालामंडल घूमने गया था।
बिजली के खंभे और झाड़ियों में उलझी चाइनीज डोर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने 25 नवंबर को ही चाइनीज डोर बेचने-खरीदने पर रोक लगाई थी। घटना के बाद एसीपी रवींद्र बिलवाल और तेजाजी नगर टीआइ देवेंद्र मरकाम अरुण को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस को लाल रंग का चाइनीज मांझा मिला। लोगों ने बताया कि बायपास की टाउनशिप और ऊंची इमारतों से लोग पतंग उड़ाते हैं। चाइनीज मांझा बिजली के खंभे और झाड़ियों में अटका हुआ था। पुलिस के अनुसार पतंग नहीं मिली है। हो सकता है डोर टूट कर आई हो और गुलशन उसकी चपेट में आ गया।
एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद सिंथेटिक, शीशा-कोटेड मांझे की खुलेआम बिक्री
चायनीज मांझे पर प्रतिबंध को सालों बीत गए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जानलेवा डोर खुलेआम बेची जा रही है। कांच और केमिकल से बना यह सिंथेटिक मांझा हर मकर संक्रांति से पहले गुपचुप बाजार में लौट आता है और हादसों की लंबी फेहरिस्त तैयार हो जाती है। बैन के बावजूद दुकानों और आनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी उपलब्धता प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़ा कर रही है। चायनीज मांझा आम मांझे से अलग होता है, क्योंकि इसे शीशा-पाउडर से कोट करके धारदार बनाया जाता है। इसमें नायलान, सिंथेटिक फाइबर या प्लास्टिक बेस होता है। इससे यह बेहद धारदार बन जाता है और गर्दन, चेहरे और हाथों की त्वचा आसानी से काट देता है।
सिर्फ कागजों पर बैन, बाजार में अब भी बिक रही ‘मौत की डोर’
कई मामलों में इससे गर्दन की नसें तक कट गई हैं। इंसानों के साथ यह पक्षियों के लिए भी जानलेवा है। चूंकि यह धातु कोटिंग वाली सिंथेटिक डोर होती है, बिजली के तारों में फंसने पर करंट फैलने का खतरा होता है। चायनीज मांझे पर पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई 2017 में हुई थी, जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इसे खतरनाक बताया और इसके उत्पादन, बिक्री, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इसके बावजूद कई राज्यों में यह मांझा अभी भी अवैध रूप से बिक रहा है। 2024 में इंदौर में ही दो दुकानों से चायनीज मांझे के 89 बंडल जब्त किए गए थे। पुलिस प्रशासन समय-समय पर रेड करता है और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है। फिर भी हादसे हो रहे हैं।
किन धाराओं के तहत कार्रवाई होती है?
सेक्शन 188: सरकारी आदेश की अवहेलना।
सेक्शन 269: जीवन को खतरे में डालने वाला लापरवाही भरा कार्य।
सेक्शन 308: गैर इरादतन हत्या का प्रयास।
सेक्शन 304ए: लापरवाही से मौत।
सेक्शन 337: साधारण चोट पहुंचाना।
सेक्शन 338: गंभीर चोट पहुंचाना।
इंदौर में पूर्व में सामने आए प्रकरण
15 जनवरी 2025: बाइक चलाते समय चाइनीज मांझा गर्दन में फंसने से 20 वर्षीय हिमांशु सोलंकी की मौत।
चार जनवरी 2025: चाइनीज मांझे के कारण 20 वर्षीय आकाश की गर्दन कटी। गंभीर अवस्था में भर्ती करना पड़ा। 15 टांके लगे।
26 दिसंबर 2024: दोस्त के साथ बाइक पर जाते समय विनोद अग्रवाल (38) की गर्दन में चायनीज मांझा फंसा। अस्पताल ले जाना पड़ा।
21 दिसंबर 2024: पति के साथ बाइक पर जा रही रीना की गर्दन में चायनीज मांझा फंस गया। खून बहने लगा। टांके लगाए गए। लंबे समय तक खाने में परेशानी रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले