कमीशन के लालच में साइबर ठगों के मददगार गिरोह का भंडाफोड़..6 आरोपी पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में।
◆ आरोपी बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे साइबर ठगों को, जिसमे चीनी कंपनियों तक जाता था पैसा।
◆ आरोपी बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे साइबर ठगों को, जिसमे चीनी कंपनियों तक जाता था पैसा।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना एरोड्रम पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कमीशन के लालच में युवाओं के बैंक खाते “किराये” पर उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की रकम को विदेश भेजने का काम कर रहे थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण- यह मामला फरियादी निवासी कृष्णबाग कॉलोनी की शिकायत पर पंजीबद्ध हुआ, जिसमें शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे ₹1,63,600/- की ठगी की थी।
जिस पर थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 907/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा बैंक ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित नेटवर्क के संकेत मिले। पुलिस ने खाताधारक तोफिक रहमानी (निवासी नूरानी नगर) को पकड़ा गया, जिसने खुलासा किया कि वह कमीशन के बदले अपने और अपने भाई के बैंक खाते किराये पर देता था।
मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी: तोफिक की निशानदेही पर हिमांशु वर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूरे नेटवर्क का संचालन करना स्वीकार किया।
अन्य आरोपी: हिमांशु की जानकारी पर उसके साथी फरहान, जितेंद्र रावल एवं प्रवीण चौहान को भी गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी युवाओं को “घर बैठे कमाई” और “कमीशन” का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे।
• साइबर ठगी, अवैध गेमिंग और फर्जी निवेश से प्राप्त धन इन खातों में डलवाया जाता था।
• पैसा आते ही उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर चीनी कंपनियों को ट्रांसफर कर दिया जाता था ताकि ट्रेस करना मुश्किल हो जाए।
बरामदगी-
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ताकि अब तक के कुल लेन-देन की राशि का पता लगाया जा सके, तथा गिरोह के नेटवर्क का पता लगाकर संलिप्त अन्य लोगो के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
⚠️ जनहित में अपील (Public Advisory)
इंदौर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि —
👨💻सोशल मीडिया पर मिले जॉब के झूठी पोस्ट पर विश्वास न करें, व संपर्क करने से पहले जॉब की सच्चाई जान ले
❌ अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड या ओटीपी किसी को भी उपयोग हेतु न दें।
⚖️ यदि आपके खाते का उपयोग अपराध में हुआ तो आप भी कानूनी रूप से दोषी माने जा सकते हैं।
✉ किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑफर की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर दें।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एरोड्रम एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

