ऐ तू-तड़ाक करके बात नहीं करेगा… बीजेपी नेता के टोन पर आरटीओ का चढ़ गया पारा, सड़क पर ही उतार दी गर्मी
Khandwa BJP Leader And RTO Clash: खंडवा में बीजेपी नेताओं और आरटीओ में भिड़ंत हुई है। तू-तड़ाक कर रहे बीजेपी नेताओं को आरटीओ दीपक माझी ने एफआईआर की चेतावनी दी है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दिया था।
Khandwa BJP Leader And RTO Clash: खंडवा में बीजेपी नेताओं और आरटीओ में भिड़ंत हुई है। तू-तड़ाक कर रहे बीजेपी नेताओं को आरटीओ दीपक माझी ने एफआईआर की चेतावनी दी है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दिया था।
खंडवा आरटीओ के साथ बीजेपी नेताओं का विवाद
खंडवा: गुरुवार को शहर में एक बार फिर सियासी सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई, जब बीजेपी नेताओं और आरटीओ विभाग के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली। आरटीओ ने भाजपा नेता राकेश बंसल के ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई की थी। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा नेताओं ने पंधाना रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरटीओ ने बनाया चालान
खंडवा आरटीओ दीपक माझी ने गुरुवार सुबह भाजपा नेता राकेश बंसल के स्वामित्व वाले डंपर पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए चालान बना दिया। इसी बात से नाराज भाजपा नेता बंसल ने आरटीओ पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीओ विभाग शहर में चलने वाले सभी डंपर चालकों से हर माह ₹2000 प्रति डंपर की वसूली कर रहा है। बंसल का आरोप है कि उनके पास 40 डंपर हैं और उनसे हर माह ₹80,000 की मांग की जा रही थी। जब उन्होंने राशि देने से इंकार किया तो लगातार उनके वाहनों को टारगेट कर चालान किए जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने किया चक्काजाम
इस कार्रवाई से आक्रोशित भाजपा नेता मुकेश तनवे अपने समर्थकों के साथ पंधाना रोड स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें विधायक पति मुकेश तनवे, भाजपा के महामंत्री धर्मेंद्र बजाज और राकेश बंसल सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और आरटीओ दीपक माझी के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण भी हो गया। बहस के दौरान आरटीओ दीपक माझी ने भाजपा नेताओं को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटकर आरटीओ के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विभाग खुलकर वसूली में लिप्त है और जो विरोध करता है, उस पर कार्रवाई की जाती है।
तू-तू मैं की शुरुआत
दरअसल, बहस के दौरान बीजेपी नेता ने पहले आरटीओ को तू कहा। इसके बाद आरटीओ उखड़ गए और कहने लगे कि तू-तड़ाक नहीं कीजिए। मैं सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर करवा दूंगा।
विधायक के आदमी बोलने पर मामला बिगड़ा
विवाद तब और गरमा गया जब आरटीओ ने भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये विधायक के आदमी हैं, इसलिए दबाव बना रहे हैं। इस बयान पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक महिला हैं और उन्हें ‘विधायक का आदमी’ कहना एक तरह से उनका और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान है। इसके बाद नारेबाजी तेज हो गई और पुलिस को हालात काबू में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घंटे भर तक जब विवाद की स्थिति निर्मित रही तब इस बीच जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे के चलते प्रशासन नहीं चाहता था कि मामला और बढ़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया।
पूरे मामले में आरटीओ विभाग से मांगा गया स्पष्टीकरण
फिलहाल प्रशासन ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली है और आरटीओ विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण पर क्या कार्रवाई करता है और क्या भाजपा संगठन अपने ही नेताओं के इस विरोध पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाता है या नहीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले