एमपी में कलेक्टर ने गांव पहुंचकर लगाई रात्रि चौपाल, लोगों के बीच जाकर बैठे…
कलेक्टर ने गांव में जनता के बीच चौपाल पर बैठकर जानी गांवों की हकीकत और ग्रामीणों की समस्याएं..।
कलेक्टर ने गांव में जनता के बीच चौपाल पर बैठकर जानी गांवों की हकीकत और ग्रामीणों की समस्याएं..।
Collector Shivam Verma reached village and listened to problems of villagers in night Chaupal
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोग मूलभुत सुविधाओं को लेकर कई बार सरकारी कार्यालयों का दरवाजा खटखटाते रहते हैं। लंबी दूरी तय कर अफसरों को अपनी परेशानी बताने पहुंचते है, लेकिन कुछ समस्याओं का निराकरण होता है तो कुछ हल नहीं होती। ऐसे ही हालातों की पड़ताल करने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइग्राम पंचायत के गांव गाजिन्दा पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल पर ग्रामीणों की परेशानी सुनी।
कलेक्टर की रात्रि चौपाल
गाजिन्दा गांव में कलेक्टर शिवम वर्मा ने रात्रि चौपाल के दौरान लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने पानी, सड़क, शिक्षा, आवास, खेती-बाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की मैदानी समस्याएं कलेक्टर को बताईं। बता दें कि बाइग्राम पंचायत जिले की ऐसी अनूठी पंचायत है, जहां गांव सरकार में सरपंच से लेकर पंच तक की सारी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। रात करीब 8 बजे तक चली चौपाल में कलेक्टर वर्मा ने ग्रामीणों की परेशानी सुनी। साथ ही उचित निराकरण की बात कहीं। चौपाल के दौरान एसडीएम राकेश परमार, जनपद सीइओ गिरिराज दुबे, नायब तहसीलदार यशदीप रावत, बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे सहित वन, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सरपंच प्रतिनिधि ने कहा, 6 साल में नहीं मिला एक भी आवास
चौपाल में सरपंच प्रतिनिधि लवलेश मीणा ने बताया कि बीते 6 सालों में गांव के एक भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि कुटीर योजना का लाभ गांव के बाहर के लोगों को मिल रहा है, लेकिन स्थानीय निवासी इससे वंचित है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आवास योजना के लिए साढ़े तीन सौ हितग्राही चयनित किए हैं, मार्च-अप्रैल तक सभी को योजना का लाभ मिल जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन लेने के लिए भी 5 किमी. दूर बाइग्राम जाना पड़ता है। हर सीजन में खाद का संकट पैदा होता है। किसान खेती-बाड़ी छोड़कर खाद के लिए चक्कर काटते हैं। गांव के श्मशान घाट में टीनशेड नहीं होने की बात भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई।
भेरूघाट भी पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर शिवम वर्मा अपने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खंडवा रोड के भेरूघाट भी पहुंचे। जहां हाल ही में एक बस हादसा हुआ था। भेरूघाट पहुंचने के बाद कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने यह भी कहा कि खंडवा रोड पर ऐसे अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया जाए, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन भी मौजूद रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
