देश की बात, आपके शहर से
उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

फूड सेफ्टी सुपरवाईजर ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ-साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


फूड सेफ्टी सुपरवाईजर ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ-साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की बच्चों के स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति विशेष संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा आज दोहरी कार्यवाही की गई। एक ओर जहां स्कूली कर्मचारियों के लिए FOSTAC (Food Safety Supervisor Training Program) का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न स्थानों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका पर नमूने लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
गत 04 जुलाई 2025 को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कैंटीन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। इसी क्रम में 7 अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शहर के 12 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस सत्र में खाद्य स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, भंडारण व्यवस्था, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य प्रथाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
आज की सैंपलिंग कार्रवाई
इसी दिन शहर में मिलावट की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई में श्री शिव दूध डेयरी एंड स्वीट्स, भंवरकुंआ, इंदौर से मीठा मावा, मिल्क केक, मावा एवं दूध के कुल 4 नमूने लिये गये। इसी तरह यादव श्री स्वीट्स एंड रेस्टॉरेंट, धीरज नगर, MR-9 रिंग रोड से मावा रोल एवं बेसन लड्डू के नमूने, गुरुकृपा क्रीमरी एन्ड डेयरी, साउथ राजमोहल्ला तथा सुहाना डेयरी, धार रोड से घी के नमूने लिये गये।
प्रतिष्ठानों को परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य रंगों का न्यूनतम उपयोग करने, गुणवत्ता युक्त कच्चे माल के उपयोग, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, वैध खाद्य लाइसेंस रखने तथा पेस्ट कंट्रोल जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के पालन हेतु निर्देशित किया गया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑