
19 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
उज्जैन। हीरा मिल की चाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 19 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को पूरे मामले का राजफाश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम ने सोनू नामक एक युवक के घर पर दबिश दी थी, जहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। बताया जा रहा है कि करीब 19 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
