उज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

उज्जैन में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनाज मंडी परिसर से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 23 रोल चाइना डोर जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष चौहान, श्रवण अंजना और अमरीश सिसोदिया शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

Exit mobile version