उप_राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को इंदौर में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उपराष्ट्रपति जी की अगवानी एवं विदाई के लिये मंत्री श्री सिलावट मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित
उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन रविवार 21 दिसम्बर को दोपहर 2:20 बजे इंदौर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:50 बजे #धीरूभाईअम्बानीऑडिटोरियमडेलीकॉलेज में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. #श्रीअटलबिहारीवाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 4:15 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे। राज्य शासन द्वारा उप राष्ट्रपति जी की अगवानी, विदाई एवं सत्कार के लिये प्रदेश के #जलसंसाधनमंत्रीश्रीतुलसीरामसिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किया गया है।

Exit mobile version