देश की बात, आपके शहर से
इंदौर सराफा चौपाटी में सिर्फ पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें ही रहेंगी, चाइनीज फूड वाले होंगे बाहर
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर सराफा चौपाटी में सिर्फ पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें ही रहेंगी, चाइनीज फूड वाले होंगे बाहर

इंदौर की मशहूर सराफा चाट-चौपाटी में दुकानों को लेकर चल रहा विवाद अब भी जारी है। जिन दुकानों को बाहर किया गया है उनके संचालक महापौर से मिलने पहुंचे।

Abhishek Raghuvanshi30 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर की मशहूर सराफा चाट-चौपाटी में दुकानों को लेकर चल रहा विवाद अब भी जारी है। जिन दुकानों को बाहर किया गया है उनके संचालक महापौर से मिलने पहुंचे। महापौर ने उन्हें कहा कि इस सूची में मेमोज, चाइनीज की दुकान वाले शामिल हो गए हैं तो वे उसके नाम के साथ शिकायत करें। जांच में शिकायत सही पाई गई तो ऐसे दुकानदार बाहर किए जाएंगे।
आरोप- तीन-चार साल से दुकान लगाने वालों का नाम सूची में शामिल कर लिया गया है।
महापौर ने कहा- सालों से दुकान लगाने वाले सूची से बाहर हो गए हैं तो वे आवेदन दें।
हटाए गए दुकानदारों ने सराफा के आसपास उन्हें वैकल्पिक स्थान देने की बात कही।
इंदौर। सराफा चाट-चौपाटी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। चौपाटी से हटाए गए दुकानदार शनिवार को फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान से मिलने पहुंचे। इन दुकानदारों का आरोप है कि वे सालों से सराफा चौपाटी में दुकान लगा रहे थे, लेकिन उन्हें अनुमति देने के बजाय तीन-चार साल से दुकान लगाने वालों का नाम सूची में शामिल कर लिया गया है।
महापौर ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि इस सूची में मेमोज, चाइनीज की दुकान वाले शामिल हो गए हैं तो वे उसके नाम के साथ शिकायत करें। जांच में शिकायत सही पाई गई तो ऐसे दुकानदार बाहर किए जाएंगे। इसी तरह अगर कोई सालों से दुकान लगाने वाला दुकानदार सूची से बाहर हो गया है तो वह भी आवेदन दे। ऐसे दुकानदारों को सूची में शामिल भी किया जा सकता है।
शनिवार को हुई मुलाकात में हटाए गए दुकानदारों ने महापौर से सराफा के आसपास उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। इधर, कांग्रेस भी इस विवाद को लेकर मैदान में उतर गई है। सराफा चौपाटी में निगम ने फिलहाल 69 दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति दी है। इन दुकानदारों को नंबर भी अलाट हो चुके हैं। चौपाटी से हटाए गए 100 से ज्यादा दुकानदार इस व्यवस्था से आक्रोशित हैं।
इधर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि है सराफा बाजार की ऐतिहासिक धरोहर को नगर निगम ने मजाक बना दिया है। सराफा की चौपाटी में सिर्फ पारंपरिक व्यंजन की पुरानी दुकानों को अनुमति दी जाना चाहिए, पर जिन दुकानों को अनुमति दी गई है उससे लगता है कि सराफा बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को पुरातन दुकान का संचालक बताकर उनके नाम सूची में जोड़े गए हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सीधी बात
मोमोज, चाइनीज की दुकान वाले होंगे बाहर, संशोधित हो सकती है सूची
सवाल : क्या दुकानों की संख्या में संशोधन होगा या 69 दुकानें ही रहेंगी?
जवाब : यह संख्या कम और ज्यादा दोनों हो सकती है। वर्तमान में स्वीकृत 69 दुकानों में भी अगर कोई मेमोज या चाइनीज की दुकान होगी तो उसे हटाया जाएगा। इसी तरह अगर कोई आवेदन आता है और आवेदक कहता है कि वह वर्षों से सराफा में पारंपरिक व्यंजन की दुकान लगा रहा था तो हम उसके बारे में विचार करेंगे। सराफा में सिर्फ पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें रहेंगी।
सवाल : दुकानों की संख्या किस आधार पर तय की गई?
जवाब : दुकानों की सूची सराफा चाट-चौपाटी एसोसिएशन और सराफा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है। हमने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
सवाल : चौपाटी से हटाए गए दुकानदारों के लिए क्या वैकल्पिक स्थान तलाशा जाएगा?
जवाब : हम प्रयास कर रहे हैं।
सवाल : शनिवार को कुछ दुकानदार आपसे मिलने आए थे। क्या हुआ?
जवाब : जी, जिन दुकानदारों को हटाया है वे मिलने आए थे। उन्हें कुछ वैकल्पिक स्थान सुझाए गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑