देश की बात, आपके शहर से
इंदौर शहर के हर जाति वर्ग के बीच गूंजा “नशे से दूरी है ज़रूरी” का संदेश।
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर शहर के हर जाति वर्ग के बीच गूंजा “नशे से दूरी है ज़रूरी” का संदेश।

◆ पुलिस टीमों ने कमजोर वर्ग की कॉलोनियो/बस्तियों में पहुंच बताएं नशे के दुष्परिणाम और नशे की गिरफ्त में आएं लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये, रिहैब सेंटर व चिकित्सीय सेवाओं के महत्व व प्रक्रिया की दी जानकारी।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

◆ पुलिस टीमों ने कमजोर वर्ग की कॉलोनियो/बस्तियों में पहुंच बताएं नशे के दुष्परिणाम और नशे की गिरफ्त में आएं लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये, रिहैब सेंटर व चिकित्सीय सेवाओं के महत्व व प्रक्रिया की दी जानकारी।

◆ रीगल चौराहे पर वाहन चालकों व लोक परिवहन वाहनों में पम्पलेट्स वितरण कर, किया आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर नशामुक्ति के लिये जागरूक करने का प्रयास

तस्वीरों में खबर2 फोटो

इंदौर – नशे की बढती प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” चलाया जा रहा है । इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में उक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत कर, नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने के लिये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को नगरीय इंदौर के विभिन्न ज़ोन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके तहत-

👉 आज इंदौर शहर के मध्य स्थल रीगल चौराहे पर नशे से दूरी है जरूरी का नारा बुलंदी के साथ गूंज रहा था, और वाहन चालक व आम नागरिक भी पुलिस के इस अभियान से जु़ड़कर, नशे की इस सामाजिक बुराई को मिटाने में सहभागी बनने का संकल्प ले रहे थें। इस अभियान के तहत डीसीपी क्राईम श्री राजेश त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी क्राईम श्री राजेश दंडोतिया, एसीपी श्री देवेन्द्र कुमार धुर्वे, उनि शिवम ठक्कर व टीम के साथ ट्रेफिक वार्डन चौराहे पर सभी को नशे के दुष्परिणामों व स्वास्थ्य के साथ साथ पारिवारिक व आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले बुरे असर से भी अवगत करवा रहे थे। इस दौरान टीम द्वारा वाहन चालकोे के साथ लोक परिवहन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियो ंको भी पम्पलेट्स आदि वितरण कर, नशे से स्वयं दूर रहकर, अपने परिजनों व परिचितों को भी दूर रखने के लिये प्रेरित किया गया।

👉 एडिशनल डीसीपी क्राईम श्री राजेश दंडोतिया, उनि शिवम ठक्कर व टीम आज मालवा मिल क्षेत्र रोशन का बगीचा में पहुंच आसपास स्थित तंग बस्तियों गोटू महाराज की चाल, रूस्तम का बगीचा आदि के रहवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक किया गया और नशे की गिरफ्त में आएं लोगों के लिये प्रषासन व रिहेब सेंटर एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं की भी जानकारी दी और वहां उपस्थित करीब 150 लोगों को नषे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान वहां पम्पलेट्स व बैनर आदि का वितरण कर नशामुक्ति हेतु हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी भी दी।

👉 एडिशनल डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह, एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई व थाना प्रभारी खजराना श्री मनोज सेंधव व टीम ने पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत नाहरषाह वली दरगाह के बाहर, पहुंचकर, वहां उपस्थित लोगों को अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए, नशे के हानिकारक पक्षों से अवगत करवाया। साथ ही कहा कि यदि हमारे आसपास नशे के गिरफ्त में कोई हो तो उसकी भी हमें मदद करना है और उसके लिये जो रिहेब सेंटर आदि बने है, उनसे संपर्क कर हमे ऐसे व्यक्ति को इस नशे के दलदल से बाहर निकालने का प्रयास करना है। पुलिस टीम ने उन्हें पम्पलेट्स के माध्यम से नशे के दुष्परिणामें के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। सभी रहवासियों ने पुलिस के इस अभियान को सराहा और इसमें अपनी सहभागिता कर, दरगाह मैदान से जम जम चौराहे तक एक जागरूकता रैली निकाल नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।

👉 एडिशनल डीसीपी क्राईम श्री राजेश दंडोतिया व टीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर सेमिनार लेकर गारमेंट पब्लिक स्कूल करीब 600 स्टूडेट्स व गुरू हरिकिशन पब्लिक स्कूल में करीब 250 स्टूडेंट्स को नशे की बुराईयों के संबंध में विस्तार से बताया और कहा कि नशे की दुनिया के इस आकर्षण मे नहीं आना है केवल अपने भविष्य पर फोकस कर पढ़़ाई और अच्छी एक्टिविटी पर ही ध्यान लगाना है, क्योकि नशे से जीवन सिर्फ बर्बाद ही होता है, इसका कोई अच्छा पक्ष नहीं है। इस दौरान बच्चों को पम्पलेट्स आदि के माध्यम से जागरूक कर, उन्हें हमेंशा नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई ।

👉 एसीपी गांधी नगर श्रीमती निधि सक्सेना, थाना प्रभारी राऊ श्री राजपाल सिंह राठौर, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री नीरज बिरथरे व टीम द्वारा सिलिकान सिटी स्थित अंकुर रिहेब सेटर में जाकर, डॉ. अभिजीत पावा व टीम के साथ नशामुक्ति हेतु वहां ईलाजरत् युवाओं से मिलकर, नशे की दुनिया में वे कैसे आएं और इसके कारण उन्हें क्या-क्या परेशानियां आई के साथ ही अब रिहेब सेंटर में आने के बाद की जिंदगी आदि उनके अनुभव को जाना और उन्हें ऐसे ही नशे से दूर रहने के लिये प्रोत्साहित भी किया।
बाद में उक्त टीम द्वारा क्षेत्र के पाल पट्टी व झूलेलाल नगर की तंग बस्ती में जाकर वहां के रहवासियों को पम्पलेट्स/बैनर आदि के माध्यम से भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे से स्वयं व अपने परिजनों को दूर रखने की शपथ दिलवाई

👉पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत मेडल बाल हायर सेंकडरी स्कूल एवं किड्स कैम्प सेंकडरी स्कूल में उनि षिवम ठक्कर, उनि रूपाली व जिला विधिक शाखा की टीम ने पहुंचकर, करीब 350 बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारें में जानकारी देते हुए जागरूक किया और पम्पलेट्स आदि वितरित कर, उन्हें शपथ दिलाकर, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

👉 पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत बंगाली चौराहे के आसपास झुग्गी झोपड़ी व बस्ती के लोगोे के बीच पुलिस थाने के स्टाफ ने पहुंचकर, उन्हें नशे की बुराईयों के संबंध में विस्तार से बताया और कहा कि नशा न केवल शारिरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहे व अपने परिजन व दोस्तों को इसके लिये प्रेरित करे। इस दौरान करीब 100 लोगों को नषे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

👉 पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत अनुराधा नगर झोपड़पट्टी व आसपास बस्ती के लोगोे के बीच पुलिस थाना तेजाजी नगर थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र मरकाम व स्टाफ के साथ तहसीलदार श्री देवेन्द्र कच्छावा, क्षेत्र के पटवारी व ब्रह्मकुमारी आश्रम की दीदीयों ने पहुंचकर, उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया और नशे की गिरफ्त में आएं लोगों के लिये प्रशासन व रिहेब सेंटर एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं की भी जानकारी दी और वहां उपस्थित करीब 150 लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान वहां पम्पलेट्स व बैनर आदि का वितरण भी किया गया और क्षेत्र में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

👉 पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत भूरी टेकरी अरावली परिसर में अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सुश्री संध्या राय एवं थाना प्रभारी कनाड़िया व टीम द्वारा पहुंचकर, वहा उपस्थित करीब 100 महिलाओं व बच्चो एवं बुजुगों को नशे के हानिकारक परिणामों से अवगत करवाया साथ ही उनके परिजन यदि नशे की लत से ग्रसित है तो उनको किस प्रकार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध है और उनका ध्यान कैसे रखे, आदि बातों के बारें में समझाईष दी गयी। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने स्वयं नशा न कर, अपने परिजनों कों भी इस दलदल से निकालने की शपथ ली।

👉पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत श्यामाचरण शुक्ल नगर बस्ती के लोगोे के बीच एसीपी संयोगितागंज श्री तुषार सिंह व थाने के स्टाफ ने पहुंचकर, उन्हें नशे की बुराईयों के संबंध में विस्तार से बताया और कहा कि नशा न केवल शारिरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहे व अपने परिजन व दोस्तों को इसके लिये प्रेरित करे। इस दौरान करीब 100 लोगों को पम्पलेट्स बैनर आदि के माध्यम से जागरूक करते हुए, नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

👉 पुलिस थाना पंढरीनाथ क्षेत्रान्तर्गत थाना स्टाफ द्वारा जवाहर नगर बस्ती में पहुच वहा के रहवासीयो एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई

उक्त अभियान के तहत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के स्कूल/कॉलेज, कॉलोनियो बस्तियों में हर जाति और वर्ग के आम नागरिकों के बीच जाकर, उन्हें नशे के नकारात्मक पक्ष से अवगत करवाते हुए बताया जा रह है कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। अतः आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और इस सामाजिक बुराई को हटाने के इस अभियान में सहभागी बनें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑