इंदौर यातायात पुलिस द्वारा बस एवं ट्रक संचालकों की बैठक आयोजित
यातायात नियमों के पालन पर दिया गया विशेष जोर इंदौर शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय/यातायात) एवं पुलिस उपायुक्त (जोन-4/यातायात) के निर्देशन में पुलिस नियंत्रण कक्ष, मीटिंग हॉल में आज बस एवं ट्रांसपोर्ट संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यातायात नियमों के पालन पर दिया गया विशेष जोर
इंदौर शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय/यातायात) एवं पुलिस उपायुक्त (जोन-4/यातायात) के निर्देशन में पुलिस नियंत्रण कक्ष, मीटिंग हॉल में आज बस एवं ट्रांसपोर्ट संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में यातायात पुलिस के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय/यातायात) श्री आरके सिंह एवं पुलिस उपायुक्त श्री आनंद कलादगी ने कहा कि“आप सभी द्वारा अब तक यातायात पुलिस को जो सहयोग दिया गया है, वह सराहनीय है। ट्रैफिक मार्शलों की उपलब्धता में आपके द्वारा दिया गया सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। प्रारंभिक दिनों में यातायात दबाव अधिक था, परंतु अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है और ट्रैफिक मूवमेंट सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।”
● बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश-
- सभी बस एवं ट्रक संचालक अपने वाहन चालकों के संपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर लें, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस (मीडियम/हेवी व्हीकल हेतु), फिटनेस सर्टिफिकेट एवं परमिट सम्मिलित हैं।
- नॉन-कमर्शियल या फोर व्हीलर लाइसेंस वाले व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में बस या भारी वाहन का संचालन नहीं करें।
- वाहन पूरी तरह फिटनेस प्रमाणित एवं अधिकृत मार्ग (रूट परमिट) पर ही संचालित किए जाएं।
- बस एवं ट्रक चालक नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं तथा वाहन की लोडिंग क्षमता से अधिक लोडिंग न करें।
- अनावश्यक रेस या प्रतिस्पर्धा से बचें, ऐसे मामलों में दुर्घटनाएं बढ़ती हैं और कानूनी कार्रवाई अनिवार्य होगी।
- शहर के मुख्य बस स्टॉप एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग की जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस एवं आरटीओ का संयुक्त दल कार्य करेगा।
- सभी संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी गाड़ियां केवल चिन्हित स्टॉपेज पर ही यात्रियों को बैठाएं या उतारें। सड़क पर कहीं भी रुकना या अनधिकृत स्टॉपेज बनाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में उपस्थित सभी ट्रांसपोर्ट एवं बस संघों के प्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, शहर के बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन हेतु प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई, साथ ही सभी के द्वारा कुछ सुझाव दिए गए हैं जिसमें रूट प्लानिंग आदि विषयों पर जानकारी दी गई जिसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लिया गया व भविष्य में उन विषयों पर भी योजनाएं बनाई जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले



