देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में 24 किन्नरों ने की आत्महत्या की कोशिश, सपना हाजी को भेजा जेल, तीन की तलाश जारी
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर में 24 किन्नरों ने की आत्महत्या की कोशिश, सपना हाजी को भेजा जेल, तीन की तलाश जारी

इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समुदाय के भीतर गद्दी और संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसी विवाद के चलते 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की।

Abhishek Raghuvanshi17 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समुदाय के भीतर गद्दी और संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसी विवाद के चलते 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित किन्नर सपना हाजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ब्लैकमेलर अक्षय, पंकज और राजा की तलाश जारी है।
फिनाइल पीकर 24 किन्नरों ने आत्महत्या की कोशिश की।
पुलिस ने किन्नर सपना हाजी को गिरफ्तार किया।
संपत्ति, गद्दी और वसूली क्षेत्र को लेकर विवाद।
इंदौर: नंदलालपुरा के किन्नरों को प्रताड़ित करने के आरोप में पंढरीनाथ पुलिस ने किन्नर सपना हाजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सपना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस केस में ब्लैकमेलर अक्षय कुमायू, पंकज जैन और सपना के प्रेमी राजा हासमी की तलाश है। महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ब्लैकमेलिंग की जांच और कड़ी सजा की मांग की है।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल के अनुसार, ‘बुधवार रात नंदलालपुरा के 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने देर रात किन्नर सोना की शिकायत पर 55 वर्षीय सपना हाजी गुरु पतासी बाई सहित राजा हासमी,अक्षय कुमायू और पंकज जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार तड़के पुलिस ने सपना को एमआर-10 से गिरफ्तार कर लिया।’
गद्दी-प्रॉपर्टी और वसूली का झगड़ा कबूला
जानकारी के अनुसार पूछताछ में सपना गद्दी, वसूली के इलाके और प्रॉपर्टी के आधिपत्य का झगड़ा बताया है। सपना ने यह भी बताया कि वह हिंदू किन्नर है। नंदलालपुरा की किन्नरों ने धार्मिक सद्भाभ बिगाड़ने के मकसद से उसको मुस्लिम बना दिया है। उसके गुट में शामिल सारे किन्नर भी हिंदू है। पुलिस ने उसके कथनों की वीडियोग्राफी करवाई और दोपहर को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस अब अक्षय, पंकज और राजा की तलाश कर रही है। राजा को सपना का प्रेमी बताया गया है। अक्षय और पंकज मीडियाकर्मी बनकर किन्नर समूह को ब्लैकमेल कर रहा था। मंगलवार को दोनों पर किन्नर से दुष्कर्म करने का केस भी दर्ज किया गया था। गुरु की पदवी से हटाने पर बढ़ी रंजीश, करोड़ों की संपत्ति का विवाद कुछ साल पूर्व सपना भी नंदलालपुरा में ही रहती थी। किन्नर पायल गुरु के गुट ने उसका बहिष्कार कर गुरु की पदवी से हटवा दिया। इसके लिए बाकायदा किन्नरों की पंचायत में लिखापढ़ी हुई।
सपना एमआर-10 (हीरानगर) चली गई लेकिन उसकी नजरें नंदलालपुरा डेरे पर है। नंदलालपुरा में सीमा गुरु,पायल गुरु सहित 11 गुरु का दबदबा है। सपना के पास 15 और पायल गुरु के डेरे पर 100 से ज्यादा किन्नर है। नंदलालपुरा में करोड़ों की संपत्ति है। इस गद्दी का प्रभाव भी है। सपना एमआर-10 पर रहते हुए नंदलालपुरा को कब्जे में करना चाहती है।
विवाद तीन साल के अंदर गहराया विवाद
गायत्रीनगर (एमआर-10) निवासी किन्नर अनिता गुरु के देहांत के बाद रंजीश बढ़ गई। गायत्रीनगर में ही किन्नरों की कुलदेवी का मंदिर भी है। अनिता का पालिया तक नेग वसूली की जागीरदारी रही है। उसके निधन के बाद पायल ने संपत्ति हथिया ली। इसी तरह एक डेरा देवश्री टाकिज के पास लाड़ी गुरु का रहा है। इस इलाके पर भी दोनों गुट प्रभुत्व जमाना चाहते है।
एडीसीपी ने किन्नर की सौगंध खाकर टाला विवाद
बुधवार देर रात एमवाय अस्पताल में किन्नर विवाद करते रहे।नंदलालपुरा से 24 किन्नरों को फिनाइल पीने के बाद भर्ती करवाया गया था। इस दौरान चार किन्नरों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
पुलिस को लाइटर और माचिस छीनने के लिए मशक्कत करना पड़ी। स्थिति संभालने के सात थानों का बल तैनात करना पड़ा । एडीसीपी ने किन्नरों को शांत करने के लिए एक किन्नर के सिर पर हाथ रख कर सौगंध खाई और कहा कि वह खुद सपना हाजी को गिरफ्तार करने जाऐंगे। उधर फिलाइनल पीने वाले किन्नरों की हालत स्थिर बताई गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑