इंदौर में 15 साल पुरानी 78 बसों के परमिट रद्द होने की तैयारी, 156 बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती
प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रही 15 साल पुरानी सभी बसों को हटाया जाना है। इंदौर संभाग में भी 15 साल पुरानी 156 बसें सड़कों पर चल रही हैं और परिवहन विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किए थे।
प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रही 15 साल पुरानी सभी बसों को हटाया जाना है। इंदौर संभाग में भी 15 साल पुरानी 156 बसें सड़कों पर चल रही हैं और परिवहन विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किए थे। इसमें से 78 बसों को दो बार सात-सात दिन के नोटिस दिए गए थे।
इंदौर। प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रही 15 साल पुरानी सभी बसों को हटाया जाना है। इंदौर संभाग में भी 15 साल पुरानी 156 बसें सड़कों पर चल रही हैं और परिवहन विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किए थे। इसमें से 78 बसों को दो बार सात-सात दिन के नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में वाहन मालिकों द्वारा नए वाहन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अब इन बसों के परमिट निरस्त किए जाएंगे। अन्य बसों के परमिट भी नोटिस का समय पूरा होने पर निरस्त करने की प्रक्रिया में आएंगे।
संभाग की कई बसों के पास पांच साल के परमानेंट परमिट हैं, जिनमें कुछ की वैधता वर्ष 2027 और 2028 तक है, लेकिन 15 साल की उम्र पूरी कर चुकी बसें भी इन परमिट पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में विभाग ने 15 साल पुरानी 156 बसों को हटाने की तैयारी कर ली है। जिन 78 बसों को दो बार नोटिस भेजा गया था, उनके परमिट निरस्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शेष 78 बसों पर भी नोटिस अवधि पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।
आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि 15 साल पुरानी सभी बसों के परमिट निरस्त करने के नोटिस दिए गए थे। इसमें से 78 बसों का नोटिस समय पूरा हो चुका है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
20 नई बस चलाने का प्रस्ताव
संभाग में 156 पुरानी बसों के परमिट निरस्त करने के नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से करीब 20 बस संचालकों ने इन परमिट पर नई बसें चलाने का प्रस्ताव दिया है। नई बस का प्रस्ताव देने वाले संचालकों के परमिट निरस्त नहीं किए जाएंगे और नई बसों को इन्हीं परमिट पर अनुमति जारी की जाएगी।
विभिन्न रूटों पर चल रही बसें
संभाग में 15 साल पुरानी 156 बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही हैं। ये बसें मुख्य रूप से खंडवा–बुरहानपुर, महेश्वर–सनावद, खरगोन–सनावद, भिकनगांव–खंडवा, धामनोद–मनावर, खरगोन–खंडवा, ओंकारेश्वर–आशापुर, इंदौर–बुरहानपुर, खरगोन–इंदौर आदि रूटों पर चल रही हैं। विभाग की सख्ती के बाद इन बसों के स्थान पर जल्द नई बसें आ सकती हैं।
15 साल पुरानी बसों को हटाएं
बसों में सुरक्षित यातायात के लिए बीते दिनों परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी कर 15 साल पुरानी सभी बसों को हटाने के निर्देश दिए थे। ये बसें संभाग के अलग-अलग जिलों में संचालित होती हैं और इनके परमिट इंदौर से जारी किए गए हैं। अब संभाग स्तर पर इन्हें निरस्त करने की तैयारी परिवहन विभाग ने की है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले