इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा.
समारोह की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गरिमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश.कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली बैठक.इंदौर जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।

समारोह की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गरिमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली बैठक.
इंदौर जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इस दिन मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में आयोजित होगा। समारोह की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज यहां समारोह की तैयारियों की समीक्षा ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर और श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 15 अगस्त को जिले में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेश गार्ड लाइन में आयोजित होने वाले समारोह के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। इस अवसर पर बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार होगा। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि इस वर्ष भी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में सभी अधिकारी/कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से शामिल हो। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाये। ध्वजारोहण का कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं, प्रमुख भवनों, चौराहों आदि स्थानों पर विद्युत साज-सज्जा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाये। यह पुरस्कार वास्तविक हकदार को मिले यह सुनिश्चित किया जाये। इसके लिये 12 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये। बताया गया कि समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले