इंदौर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: संजीवनी क्लिनिकों की श्रृंखला में एक और जुड़ा केंद्र
इंदौर। नगर निगम इंदौर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहर में CM संजीवनी क्लिनिक की स्थापना की जा रही है।
इंदौर। नगर निगम इंदौर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहर में CM संजीवनी क्लिनिक की स्थापना की जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र-4 के वार्ड 67 स्थित बालदा कॉलोनी में नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रिया डांगी, वैष्णव संस्था के पुरुषोत्तम पसारी सहित प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा “हमें स्वच्छ इंदौर में रहने का सौभाग्य मिला है, अब हमारा लक्ष्य है कि इसे देश का सबसे स्वस्थ शहर भी बनाया जाए।इंदौर में 105 से अधिक संजीवनी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 72 से अधिक तैयार हो चुके हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती है – उनके संचालन की व्यवस्था।”
उन्होंने बताया कि इंदौर जनभागीदारी के मॉडल को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है और राज्य शासन से आग्रह के बाद 5 संजीवनी क्लिनिक जनसहयोग से संचालित करने की अनुमति दी गई, जो अब शुरू हो चुके हैं। “यह क्लिनिक गरीबों के इलाज के लिए समर्पित हैं, जहाँ 117 प्रकार की जांच और 200 से अधिक दवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।इंदौर अब ऐसा पहला शहर बन गया है जो जनभागीदारी से स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन कर रहा है। ये सुविधाएं शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक मील का पत्थर साबित होंगी।”
विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा: “वार्ड 67 में मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार रूप देने का काम हुआ है।इस संजीवनी क्लिनिक के खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।इसके लिए मैं नगर निगम और महापौर जी को धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने यह महत्वपूर्ण सौगात वार्ड को दी है।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 43 मिनट पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 46 मिनट पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले


