इंदौर में सचिन बनकर मिला शाद, किया रेप:नौकरी ढूंढवाने के नाम पर दो साल पहले हुई दोस्ती,आपत्तिजनक वीडियो बनाए; धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने 26 साल की युवती की शिकायत पर भोपाल के शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जाति सूचक शब्द बोलने का केस दर्ज किया है।
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने 26 साल की युवती की शिकायत पर भोपाल के शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जाति सूचक शब्द बोलने का केस दर्ज किया है। वह सचिन बनकर युवती का दैहिक शोषण करता रहा और जब हकीकत सामने आई, तो युवती से मारपीट की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
युवती गुरुवार रात करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची थी और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। युवती ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी भोपाल के मछली गैंग के नाम से धमका रहा था। हालांकि पुलिस ने एफआईआर में इस तथ्य को शामिल नहीं किया है।
भोपाल में हुई थी शाद से पहचान
युवती मूलत: जबलपुर की है और नौकरी की तलाश में दो साल पहले भोपाल पहुंची थी। यहीं नौकरी ढूंढ़ने में मदद के नाम पर शाद ने उससे दोस्ती की। हालांकि नौकरी नहीं मिली तो युवती इंदौर चली गई और वहां महालक्ष्मी इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान शाद से लगातार बात होती रहती थी।
माउथफ्रेशनर खिलाकर बेहोश किया
सचिन उर्फ शाद 3 जनवरी 2025 को युवती से मिलने इंदौर पहुंचा। वह कमरे पर गया और युवती को माउथफ्रेशनर खाने को दिया। उसे खाते ही युवती को चक्कर आने लगे और वह अर्धचेतन अवस्था में चली गई। इस दौरान शाद ने जबरदस्ती संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। युवती ने एतराज किया तो शाद ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।
रिश्तेदार से मिलवाया तब पता चला धर्म
कुछ दिन बात शाद ने अपने एक रिश्तेदार से युवती को मिलवाया। तब युवती को शाद की हकीकत पता चली। फिर पूछने पर शाद ने अपना असली नाम भी बता दिया और कहा कि उसके साथ रहना है तो धर्म बदलना पड़ेगा। इसी के बाद शादी होगी। इसके बाद शाद धर्म बदलने और संबंध बनाने के लिए बार-बार धमकाता रहा। वह कई बार युवती को घुमाने भी ले गया और इस दौरान बुर्का भी पहनाया।
युवती को बदलना पड़ा रूम
शाद से बचने के लिए युवती ने रूम बदल लिया, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। शाद एक अक्टूबर को फिर इंदौर पहुंचा और इनफिनिटी होटल में मिलने बुलाया। युवती वहां पहुंची तो शाद ने नए कमरे पर लेकर चलने को कहा और संबंध बनाने की जिद करने लगा। युवती ने इंकार किया, तो शाद ने जातिसूचक अपशब्द कहे और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, जाने से पहले मारपीट भी की।
करणी सेना के आफिस पहुंची युवती
शाद से परेशान हो चुकी युवती गुरुवार को करणी सेना के आफिस पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को पूरी कहानी सुना दी। सिंह ने मानसिंह राजावत से कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें। राजावत युवती को लेकर थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन दिलवाया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने शाद के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले