इंदौर में शादीशुदा महिला का अपहरण और जबरन गर्भपात कराया : बाइक पर बैठाकर ले गए थे आरोपी
पेट दर्द होने पर दी थी टेबलेट : दो युवकों पर मामला दर्ज इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके दो परिचित युवकों के खिलाफ अपहरण और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है।
पेट दर्द होने पर दी थी टेबलेट : दो युवकों पर मामला दर्ज
इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके दो परिचित युवकों के खिलाफ अपहरण और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और दवा खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
पुलिस के अनुसार महिला की गुमशुदगी का मामला उसके पति ने 11 सितंबर को दर्ज कराया था। जांच के दौरान सामने आया कि वह अपने परिचित युवक विजेश पुत्र सरब सिंह निवासी डागराखेड़ा और उसके दोस्त लोकेश पुत्र किशोर के साथ थी।
बाइक पर बैठाकर ले गए थे आरोपी
महिला ने बयान में बताया कि 6 सितंबर को पति ने मानवता नगर में भाई के पास छोड़ दिया था। 11 सितंबर की सुबह वह दूध लेने निकली थी तभी दोनों आरोपी उसे अपने साथ बाइक से दूधिया गांव ले गए और वहां एक कमरे में रखा। इसके बाद विजेश उसे अपने घर डागराखेड़ा ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि विजेश उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है।
इसी दौरान उसे पेट में दर्द हुआ तो विजेश ने दवा दी, जिसे खाने के बाद गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसके मायके के पास के ही रहने वाले हैं। इसलिए वह दोनों को पहचानती है। उसकी शादी राउ में हुई थी।
अपहरण और गर्भपात कराने का मामला दर्ज
पीड़िता ने यह भी स्पष्ट किया कि अपहरण के दौरान उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने भाई को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने विजेश और उसके साथी लोकेश के खिलाफ अपहरण और जबरन गर्भपात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले