इंदौर में मिलावटी घी बेचने वाले पर FIR दर्ज, घर से जब्त हुआ था 600 लीटर वनस्पति तेल
इंदौर में पिछले दिनों खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पल्हर नगर के एक घर से 600 लीटर वनस्पति तेल, एसेंस और घी जब्त किया था। यहां से सांची, अमूल, नोवा, मालवा ब्रांड के रैपर एवं आउटर कवर मिले थे।
इंदौर में पिछले दिनों खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पल्हर नगर के एक घर से 600 लीटर वनस्पति तेल, एसेंस और घी जब्त किया था। यहां से सांची, अमूल, नोवा, मालवा ब्रांड के रैपर एवं आउटर कवर मिले थे। जानकारी के मुताबिक मिलावटी घी को इन ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था। अब इस मामले में गिरिराज गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इंदौर। इंदौर शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 30 अक्टूबर को मिलावट की शंका में बड़ी मात्रा में घी जब्त किया था। इसकी रिपोर्ट अमानक मिलने पर विक्रेता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक पल्हर नगर 60 फीट रोड स्थित गिरिराज गुप्ता के मकान पर कार्रवाई की गई थी। गुप्ता मल्हारगंज में प्रभुश्री ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाता है। उसके घर से लगभग 600 लीटर वनस्पति तेल, एसेंस एवं घी पाया गया था। इसके अलावा सांची, अमूल, नोवा, मालवा ब्रांड के रैपर एवं आउटर कवर मिले थे, जिसमें उनके द्वारा बनाया हुआ घी पैक किया जाना पाया गया था।
मौके से घी तेल एसेंस के छह नमूने लिए गए थे। यहां 29 डिब्बे वनस्पति, 13 डिब्बे तेल, तीन डिब्बे घी, पांच बोतल एसेंस एवं 350 रैपर सांची, नोवा, अमूल एवं मालवा के पाए गए थे। जांच रिपोर्ट अमानक स्तर की आने पर तथा आमजन के साथ की जाने वाली धोखाधड़ी के चलते एरोड्रम थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में अंतर्गत एफआइआर दर्ज कराई गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
बिना लाइसेंस चल रही प्योर इंदौरी मसाला फैक्ट्री को किया सील
इसी प्रकार मंगलवार को खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम उद्योग नगर स्थित सहज एंटरप्राइजेस पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। परिसर में प्रतिष्ठान प्रभारी युवराज राजानी मिले। मौके पर बिना खाद्य लाइसेंस के मसाला निर्माण किया जाना पाया गया। संपूर्ण निर्माण इकाई में अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गई। प्योर इंदौरी रेड चिली पाउडर, प्योर इंदौरी कोरिएंडर पाउडर, प्योर इंदौरी टर्मरिक पाउडर, प्योर इंदौरी हींग युक्त जीरावन, राम बंधु मैंगो पिकल के नमूने जांच के लिए गए।
प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति न होने के कारण परिसर में खाद्य पदार्थों का विक्रय तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जानकारी अनुसार मसालों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ भी मिलाए जा रहे थे। मौके पर अधिकारियों

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले