इंदौर में बेहतर यातायात का रोडमैप होगा तैयार , तीन इमली चौराहे से लोहा मंडी तक हटाए जाएंगे अतिक्रमण
तीन इमली चौराहा से लेकर अग्रसेन चौराहा और लोहा मंडी तक रोज भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात पर भारी दबाव रहता है। इस मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर रविवार को रेसिडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई।
तीन इमली चौराहा से लेकर अग्रसेन चौराहा और लोहा मंडी तक रोज भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात पर भारी दबाव रहता है। इस मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर रविवार को रेसिडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई।
इंदौर। तीन इमली चौराहा से लेकर अग्रसेन चौराहा और लोहा मंडी तक रोज भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात पर भारी दबाव रहता है। इस मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर रविवार को रेसिडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन इमली चौराहा से लेकर लोहा मंडी तक बेहतर यातायात प्लान तैयार किया जाए। साथ ही इस क्षेत्र के स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।
लोहा मंडी में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय संचालित होते हैं, जहां से प्रतिदिन करीब एक हजार कमर्शियल वाहनों का आवागमन होता है। इन वाहनों का दबाव तीन इमली चौराहा से लेकर अग्रसेन चौराहा तक बना रहता है, जिसके कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने यातायात विभाग, नगर निगम, आईडीए और व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि पालदा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, तीन इमली में ट्रैवल्स कार्यालय और अग्रसेन चौराहे के आगे छावनी अनाज मंडी के कारण भी यातायात प्रभावित होता है। मार्ग के कई हिस्सों पर फैले अतिक्रमण भी अवरोध का बड़ा कारण हैं। बैठक में आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, अपर कलेक्टर रोशन राय, ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी, एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल सहित लोहा व्यापारी एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मौजूद रहे।
बैठक में ट्रांसपोर्टरों को नया स्थान उपलब्ध कराने पर भी मंथन हुआ। देवास नाका के आगे एमआर-12 के पास स्थान देने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन ट्रांसपोर्टरों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि देवास नाका में पहले से ही बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद हैं। इसलिए लोहा मंडी के ट्रांसपोर्टरों को नेमावर रोड पर स्थान दिया जाए, ताकि मध्य और पश्चिम क्षेत्र का व्यापार प्रभावित न हो।
यलो लाइन डालने का सुझाव
लोहा मंडी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि तीन इमली से लोहा मंडी तक यलो लाइन डालने का सुझाव दिया गया है, ताकि भारी वाहन नियम का पालन कर सकें। कलेक्टर वर्मा ने लोहा व्यापारियों को निर्देशित किया कि जिन्हें दुकानें आवंटित हो चुकी हैं, वे अपना व्यापार देवास नाका क्षेत्र से संचालित करें। ट्रक, आयशर और लोडिंग वाहनों को सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले