देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में बगैर अनुमति पब गईं थीं विदेशी खिलाड़ी, पुलिस ने निकाले सीसीटीवी फुटेज
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर में बगैर अनुमति पब गईं थीं विदेशी खिलाड़ी, पुलिस ने निकाले सीसीटीवी फुटेज

इंदौर आईं आस्ट्रेलिया टीम की कई खिलाड़ी सी-21 माल स्थित एक पब गई थीं। यहां इन्होंने पार्टी की और घंटों डांस भी किया था। अफसरों ने इसके फुटेज भी निकाल लिए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की खिलाड़ी भमौरी स्थित एक पब गई थीं।

Abhishek Raghuvanshi27 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर आईं आस्ट्रेलिया टीम की कई खिलाड़ी सी-21 माल स्थित एक पब गई थीं। यहां इन्होंने पार्टी की और घंटों डांस भी किया था। अफसरों ने इसके फुटेज भी निकाल लिए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की खिलाड़ी भमौरी स्थित एक पब गई थीं। यह सब पुलिस को बिना पूर्व जानकारी के हुआ।
छेड़छाड़ के बाद सुरक्षा नियमों के पालन की चर्चा।
प्रोटोकाल की अनदेखी पर भी उठ रहे सवाल।
पब में खिलाड़‍ियों ने घंटों डांस भी किया था।
इंदौर। आईसीसी महिला विश्व कप में हिस्सा लेने आई आस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य से छेड़छाड़ की घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। अब जांच में खिलाड़ियों द्वारा सुरक्षा प्रोटोकाल की अनदेखी की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी बिना सूचना के पार्टी करने पब और बार गई थीं। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिसबल वहां लगाया गया।
पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शहर में पांच अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए। इसके लिए शहर आईं ऑस्ट्रेलिया टीम की कई खिलाड़ी सी-21 माल स्थित एक पब गई थीं। यहां इन्होंने पार्टी की और घंटों डांस भी किया था। अफसरों ने इसके फुटेज भी निकाल लिए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की खिलाड़ी भमौरी स्थित एक पब गई थीं। यह सब पुलिस को बिना पूर्व जानकारी के हुआ। पब और पार्टी का शौक असहज घटना का कारण भी बन सकता था।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में आस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ियों के साथ अकील खान नाम के युवक ने छेड़छाड़ की थी। दोनों खिलाड़ी अकेले काफी पीने निकली थीं और उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी या पुलिस का वाहन नहीं था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। क्रिकेट प्रबंधन से जुड़े जानकार बताते हैं, किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टीम के मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।
हर टीम के साथ होता है सुरक्षा अधिकारी
सितारा खिलाड़ियों को लेकर प्रशंसकों का आकर्षण होता है। उन्हें देखने के लिए भीड़ इकट्ठा होने सहित कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसलिए खिलाड़ियों और टीमों की आधिकारिक यात्रा के दौरान पुलिस और बाउंसर तैनात किए जाते हैं।
मगर फिर भी खिलाड़ी पसंदीदा जगह घूमने, किसी मित्र या परिचित से मिलने अकेले निकल जाते हैं। इसके बाद असहज स्थिति निर्मित होती है। हर टीम के साथ एक सुरक्षा अधिकारी होता है। आईसीसी से भी सुरक्षा अधिकारी मैचों के दौरान आते हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं।
इंदौर में टीमों के बाहर घूमने के तीन घटनाक्रम से समझे पूरा मामला
सुरक्षा अधिकारियों द्वारा टीमों से आग्रह रहता है कि कहीं जाना है तो जानकारी देकर जाएं। इंदौर में तीन घटनाक्रम से इसे समझा जा सकता है। एक में यात्रा की अनुमति दी गई जबकि दूसरे में मना कर दिया गया। तीसरे घटनाक्रम में कथित रूप से बिना सूचना के खिलाड़ी बाहर निकलीं।
इंग्लैंड की टीम ने आग्रह किया कि हमें विनस स्पोर्ट्स एरीना जाना है। पुलिस और प्रशासन से चर्चा के बाद सामने आया कि वह स्थान सुरक्षित है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पुलिस दल की उपस्थिति में वहां गई।
विश्व कप में हिस्सा लेने आई एक टीम ने इंदौर के सराफा बाजार जाने की इच्छा जताई। उन्हें बताया गया कि यह सघन इलाका है। वहां पूरी टीम के जाने पर सुरक्षा चिंताएं होंगी। यदि कोई व्यंजन पसंद है तो वह होटल में ही उपलब्ध करा सकते हैं। इसके बाद टीम वहां नहीं गई।
आस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी बिना पुलिस पहरे के होटल से निकलीं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारी से भी चर्चा नहीं की थी और वे पहले भी वहां जा चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं थी और छेड़छाड़ की घटना हो गई।
बस के साथ दो पायलटवाहन होते हैं
विश्व कप आयोजन से पहले भी मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन की बैठक हुई थी। तय हुआ था टीम जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचे। सभी चाहते हैं कि आप इंदौर यात्रा का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा उपायों को भी ध्यान में रखें। अंतरराष्ट्रीय टीमों की बस के साथ दो पायलटवाहन होते हैं। होटल के बाहर, फ्लोर पर और स्टेडियम में पुलिस तैनात होती है।
जहां सुरक्षा देना संभव नहीं वहां से खिलाड़‍ियों को दूर रखा जाए
पुलिस और प्रशासन के साथ हर अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले बैठक हुई थी। यह तय किया गया था कि प्रत्येक टीम से कहा जाए कि आप मैच के इतर कहीं भी जाने के लिए पूर्व सूचना दें। यदि यात्रा के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती है तो ही आप वहां जाएं। इसका उद्देश्य यह है कि यथा संभव सुरक्षा उपलब्ध हो। यदि कोई ऐसा स्थान या क्षेत्र है, जहां सुरक्षा देना सहज नहीं है तो वहां से खिलाड़ियों को दूर रखा जाए। इसे मानना या न मानना टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के ऊपर है। – रोहित पंडित, एमपीसीए के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 19 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑