इंदौर में प्रशासन के दावे खोखले, दो लोग फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का हुए शिकार
इंदौर शहर में दो लोग फिर चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। शहर में प्रतिबंध के बाद भी इसकी कई स्थानों पर बिक्री हो रही है। पिछले दिनों 16 साल के एक छात्र की चाइनीज मांझे से गला कटने पर मौत हो गई थी।
इंदौर शहर में दो लोग फिर चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। शहर में प्रतिबंध के बाद भी इसकी कई स्थानों पर बिक्री हो रही है। पिछले दिनों 16 साल के एक छात्र की चाइनीज मांझे से गला कटने पर मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने इन्हें बेचने वाले कुछ लोगों को पर कार्रवाई कर पकड़ा था, लेकिन अभी भी यह बाजार में बिक रहे हैं।
मांझे की चपेट में आने के पहले फोन आने से धीमी की वाहन की रफ्तार
युवक का वाहन यदि तेज रफ्तार में होता तो अधिक चोट लग सकती थी
घटना के बाद से युवक घबराया हुआ है, वह हादसे को भूल नहीं पा रहा
इंदौर। इंदौर शहर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हकीकत यह है कि कई स्थानों पर इसकी बिक्री हो रही है। शहर में रविवार शाम दो हादसे हो गए। रानीपुरा क्षेत्र के हाथीपाला में दोपहिया वाहन से जा रहा युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, वह संभल पाता उससे पहले गर्दन में कट लग गया। यह घटना शाम करीब सात बजे की है।
30 वर्षीय रेहान पुत्र मकबूल खान निवासी साउथ तोड़ा अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहा था। तभी डोर उसकी गर्दन पर आ गई। गनीमत रही कि इस घटना के 10 सेकंड पहले ही रेहान के पास किसी का फोन आया था, उसे देखने के चलते वाहन की गति धीमी कर ली थी। यदि तेज रफ्तार में वाहन होता तो अधिक चोट लग सकती थी।
डोर लगने के बाद स्वजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। भाई जावेद ने बताया कि रेहान फर्नीचर बनाने का काम करता है। वह काम के बाद ही घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। हमने थाने पर भी इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद से घायल युवक घबराया हुआ है, वह उस हादसे को भूल ही नहीं पा रहा है।
चाइनीज मांझे से पैर के अंगूठे में लगा कट
इसी प्रकार खजराना क्षेत्र में रोबोट चौराहे पर एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसे चोट आई है। 27 वर्षीय जीवन पुत्र शिव निवासी सतवास पैदल जा रहा था। तभी पैर में चाइनीज मांझा आकर उलझ गया, जिससे पैर के अंगूठे में कट लग गया। चोट लगने के बाद खून निकलने लगा। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां से एमवाय भेजा गया है।
सप्ताहभर पहले हुई चाइनीज मांझे से आठवीं के छात्र की मौत
सप्ताहभर पहले रविवार के दिन ही चाइनीज मांझे से तेजाजी नगर क्षेत्र में आठवीं के छात्र 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हो गई थी। वह अपने भाई और दो दोस्तों के साथ रालामंडल घूमने गया था। यहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। छात्र की जान जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
हर वर्ष चाइनीज मांझे के शिकार होते हैं लोग
जनवरी 2025 में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चाइनीज डोर की चपेट में आने से 20 वर्षीय हिमांशु पुत्र संजय सोलंकी की मौत हो गई थी। वह दोस्त के साथ बाइक पर गैस की टंकी लेने जा रहा था। इस दौरान वह चाइनीज डोर की चपेट में आ गया था और उसकी गर्दन कट गई।
21 दिसंबर को रणजीत हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर्व में विकास वर्मा पत्नी रीना के साथ जा रहे थे। तभी छत्रीपुरा और महू नाका के बीच 12 भाई रोड पर एक पतंग कटकर आई। विकास के कान को छूते हुए चाइनीज मांझा पत्नी रीना की गर्दन पर आ गया। गर्दन कटते ही खून बहने लगा।
एक जनवरी को पिता के लिए खाना लेकर जा रहे 15 वर्षीय मोहम्मद फैज के सिर पर जूनी इंदौर ब्रिज पर चाइनीज डोर आ लगी थी। फैज लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसने जैसे-तैसे मोबाइल निकालकर पिता को फोन लगाया। वे सब काम छोड़कर तत्काल बेटे के पास पहुंचे और उसका उपचार करवाया।
26 दिसंबर को सैटेलाइट टाउनशिप निवासी विनोद अग्रवाल दोस्त विनोद यादव के साथ मालगंज से महू नाका जा रहे थे। तभी बालदा कालोनी में चाइनीज मांझा आया और गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन कट गई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले