इंदौर में नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पति गिरफ्तार: दहेज प्रताड़ना का आरोप, फरार सास की तलाश में लगाईं पुलिस टीम
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को आरोपी बनाया है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को आरोपी बनाया है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सास की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल के अनुसार 21 वर्षीय पायल जादम की 21 दिसंबर को जहर खाने से मौत हो गई थी। मामले की जांच एसीपी स्तर पर की गई, जिसमें पति हेमप्रकाश जादम और सास आशा जादम पर दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस टीम कर रही सास की तलाश
टीआई ने बताया कि आरोपी पति हेमप्रकाश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां आशा जादम फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। हेमप्रकाश मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला है और मजदूरी करता है। पायल खंडवा की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।
पति और सास करते थे प्रताड़ित
पुलिस के मुताबिक पति और सास द्वारा पायल को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने पायल के कमरे की तलाशी ली, जहां से जहर की गोलियां बरामद हुईं। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और सास की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले