इंदौर में नकाबपोशों ने युवक पर किया फायर: मोबाइल-एटीएम चीरते हुए पैर में लगी गोली; सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
इंदौर के राउ इलाके में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। ब्लैक रंग की स्कूटर पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी।
इंदौर के राउ इलाके में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। ब्लैक रंग की स्कूटर पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक की जेब में रखे मोबाइल और एटीएम कार्ड को चीरते हुए पैर में जा लगी, जिससे उसे मामूली चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे एफआईआर दर्ज की है।
भूतनाथ मंदिर पार्किंग में हुई वारदात
राउ पुलिस के अनुसार यह घटना भूतनाथ मंदिर की पार्किंग में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। यहां रंगवासा निवासी विनय पाटीदार पर दो नकाबपोश युवकों ने अचानक फायर कर दिया। आरोपी ब्लैक रंग की स्कूटर पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।
जेब में रखे मोबाइल और एटीएम को चीर गई गोली
विनय ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान गोली सीधे उनकी पेंट की जेब में जा लगी। जेब में रखा मोबाइल और उसका कवर बुलेट से फट गया, जबकि पीछे रखा एटीएम कार्ड भी चीर गया। इसके बाद गोली पैर तक पहुंची, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। विनय के मुताबिक उन्हें पहले हल्की गर्माहट महसूस हुई, फिर जब मोबाइल निकाला तो वह पूरी तरह टूट चुका था।
बदमाशों के भागने का सीसीटीवी फुटेज मिला
घटना के बाद विनय ने आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी और फिर थाने पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी में स्कूटर पर सवार दो नकाबपोश बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं।
एक दिन पहले हुआ था पार्किंग में विवाद
विनय ने बताया कि घटना से एक दिन पहले पार्किंग को लेकर उसका एक युवक से विवाद हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली थी। विनय का कहना है कि इसके अलावा उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था और न ही उसे पहले कोई धमकी मिली थी।
घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए, लेकिन एफआईआर देर रात तक दर्ज नहीं की गई। बाद में रात करीब 2 बजे मामला दर्ज किया गया। राउ पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले