इंदौर में धार रोड स्थित बेकरी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
टोस्ट में मिला रहे थे आर्टिफीसियल स्वीटनर, फैक्ट्री आगामी आदेश तक की गई बंद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
टोस्ट में मिला रहे थे आर्टिफीसियल स्वीटनर, फैक्ट्री आगामी आदेश तक की गई बंद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम एवं जिला प्रशासन से तहसीलदार श्री योगेश मेश्राम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए ममता नगर, धार रोड स्थित गोल्ड स्टार बेकरी का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त प्रतिष्ठान के प्रोपराईटर मोहम्मद अयान मंसूरी होना पाए गए। परिसर में विभिन्न प्रकार के टोस्ट का निर्माण किया जाना पाया गया । परिसर में गंदगी पाई गई, रॉ मटेरियल का भंडारण उचित नहीं पाया गया, परिसर में संदिग्ध आर्टिफीसियल स्वीटनर संग्रहित पाया गया, मौके पर उपस्थित प्रोपराइटर ने बताया कि उक्त आर्टिफीसियल स्वीटनर, टोस्ट में डाला जाता है।
परिसर में निर्माण कर तैयार रखे गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट, गोल्ड स्टार उज्जैनिया नंबर 1 टोस्ट, मैदा, मावा पाउडर, पाम आयल, आर्टिफीसियल स्वीटनर (संभावित सेकेरीन), कस्टर्ड पाउडर के कुल 07 सेंपल लिए गए है तथा गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट, गोल्ड स्टार उज्जैनिया नंबर 1 टोस्ट, मैदा, पाम आयल, कस्टर्ड पाउडर की कुल 587 किलोग्राम जब्त की गई। टोस्ट निर्माता द्वारा टोस्ट के निर्माण में आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग किया जा रहा है, जिसका डिक्लेरेशन खाद्य पदार्थ के लेबल में उपलब्ध नहीं है, तथा इस तरह से आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग किया जाना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत उल्लंघन है। परिसर में खाद्य कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई गई।
एक अन्य कार्यवाही में ग्राम बांक धार रोड इंदौर स्थित रेहान फ़ूड प्रोडक्ट्स का औचक निरीक्षण किया गया। जहाँ खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण किया जाना पाया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री फारुक हुसैन होना पाए गए। परिसर में टोस्ट निर्माण में प्रयुक्त होने हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थ भी संग्रहित पाए गए। परिसर में टोस्ट में प्रयुक्त होने हेतु premix भी रखा पाया गया।
परिसर से मैदा, तैयार टोस्ट एवं टोस्ट निर्माण में प्रयुक्त होने वाले premix का नमूना जाँच हेतु लिया गया है तथा 318 किलोग्राम premix एवं 200 पैकेट टोस्ट जब्त की गई।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 22 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले