इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में दिया गया जल संरक्षण का संदेश जल बचाओ-भविष्य बचाओ: रणजीत हनुमान मंदिर से महाराणा प्रताप प्रतिमा तक बनी मानव श्रृंखला, इंदौर को जल संरक्षण में भी नंबर वन बनाने का संकल्प इंदौर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर शहर में आज एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में दिया गया जल संरक्षण का संदेश
जल बचाओ-भविष्य बचाओ: रणजीत हनुमान मंदिर से महाराणा प्रताप प्रतिमा तक बनी मानव श्रृंखला, इंदौर को जल संरक्षण में भी नंबर वन बनाने का संकल्प
इंदौर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर शहर में आज एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इस आयोजन में रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक हजारों नागरिकों ने हाथ से हाथ मिलाकर जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर जल गंगा रथ को भी रवाना किया गया, जो घर-घर जाकर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में नंबर वन बनने के बाद अब जल संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में भी नंबर वन बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
महापौर ने अपील की कि “हर घर बारिश के पानी को रोकें, केच द रेन करें, भूमिगत जल स्तर बढ़ाएं और जल बचाएं, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।” उन्होंने बताया कि उल्टी छतरी जल संवर्धन का प्रतीक है, जिससे पानी सहेजने का संदेश मिलता है, जबकि सामान्य छतरी पानी से बचाव का प्रतीक है।
इस आयोजन में एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद कंचन गिदवानी, हरप्रीत लूथरा, रूपाली पेंढारकर, पराग कौशल, कमल वाघेला, योगेश गेंदर, नगर निगम के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
महापौर ने बताया कि इंदौर में पिछले तीन वर्षों से जल संरक्षण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनता के सहयोग से सवा लाख से अधिक रेन वॉटर हार्वेस्टर लगाए गए हैं, 156 कुएं, 28 बावड़ियां और 16 तालाबों का गहरीकरण किया गया है। साथ ही सभी चैनलों की सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का सहयोग और सहभागिता नहीं होगी, तब तक जल संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।
महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि “जल के लिए एक साथ खड़े हों, जल संरक्षण के लिए संकल्प लें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले