इंदौर में छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूर्ण 150 से अधिक घाटों पर होगा अर्घ्यदान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले “पूरा इंदौर मिलकर मनाता है आस्था का यह पर्व” इंदौर। दीपावली के बाद अब इंदौर में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले “पूरा इंदौर मिलकर मनाता है आस्था का यह पर्व”
इंदौर। दीपावली के बाद अब इंदौर में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में बसे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों परिवार सूर्य उपासना के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ष इंदौर में लगभग 150 से अधिक स्थानों पर छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर एवं नगर निगम अधिकारियों ने पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों के साथ विजयनगर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी घाटों और बगीचों की सफाई, रंग-रोगन और जल की स्वच्छता का कार्य पूरा कर लिया गया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा “पूरा इंदौर मिलकर छठ पूजा मनाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर निगम ने पूरी तत्परता से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार दो प्रमुख स्थलों पर विशेष घाटों का निर्माण किया जा रहा है, जहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।”
महापौर ने इस अवसर पर पूर्वांचल समाज एवं सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
छठ पर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर (शनिवार) को ‘नहाय-खाय’ से होगा।26 अक्टूबर (रविवार) को ‘खरना’ व्रत रखा जाएगा।27 अक्टूबर (सोमवार) को श्रद्धालु तालाबों और जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।और 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा।
इस वर्ष इंदौर में अनुमानित ढाई से तीन लाख श्रद्धालु इस महान पर्व में शामिल होंगे, जिनकी सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, जल प्रबंधन और स्वच्छता की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

