इंदौर में चला निगम का बुलडोजर, 4 घंटे में हटाए 40 मकानों के बाधक हिस्से, ट्रेजर टाउन को एबी रोड से जोड़ने का रास्ता साफ
ट्रेजर टाउन को एबी रोड से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की रिमूवल टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मास्टर प्लान की इस सड़क में बाधक 40 निर्माण हटाए। कार्रवाई लगभग चार घंटे चली।
ट्रेजर टाउन को एबी रोड से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की रिमूवल टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मास्टर प्लान की इस सड़क में बाधक 40 निर्माण हटाए। कार्रवाई लगभग चार घंटे चली। 150 से ज्यादा निगमकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। विवाद की आशंका के चलते कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
ट्रेजर टाउन को एबी रोड से जोड़ने का रास्ता साफ
4 घंटे चली कार्रवाई, 150 से ज्यादा निगमकर्मी जुटे
निगमायुक्त ने अपनी निगरानी में करवाई कार्रवाई
इंदौर। ट्रेजर टाउन को एबी रोड से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की रिमूवल टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मास्टर प्लान की इस सड़क में बाधक 40 निर्माण हटाए। कार्रवाई लगभग चार घंटे चली। 150 से ज्यादा निगमकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। विवाद की आशंका के चलते कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस सड़क के तैयार होने के बाद ट्रेजर टाउन की सीधी कनेक्टिविटी एबी रोड से हो जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसी मकानों का दो से लेकर आठ फीट तक का हिस्सा हटाया गया। दो कालोनियों के इंट्री गेट भी हटाए गए हैं। ट्रेजर टाउन होते हुए एबी रोड तक बनने वाली सड़क मास्टर प्लान में शामिल है, लेकिन इसका काम लंबे समय से अटक रहा था।
नगर निगम ने चौड़ीकरण में 40 मकानों को चिह्नित किया था
वर्तमान सड़क जीर्णशीर्ण हालत में है। रहवासी इसके चौड़ीकरण और निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। यह सड़क 30 मीटर चौड़ी और लगभग 1.5 किमी लंबाई की है। इस सड़क के एक ओर से निर्माण शुरू भी हो चुका है लेकिन बाधक निर्माण की वजह से काम आगे नहीं बढ़ रहा है। नगर निगम ने चौड़ीकरण में 40 मकानों को चिह्नित किया था। हाल ही में इन बाधक निर्माण को हटाने के संबंध में नोटिस भी जारी किए गए थे। यही वजह थी कि सोमवार सुबह जब कार्रवाई शुरू हुई तो बहुत ज्यादा विरोध नहीं हुआ। रहवासी पहले ही निर्माण हटाने का मन बना चुके थे। बावजूद इसके हंगामे की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
दो दर्जन से ज्यादा टाउनशिप के 25 हजार से ज्यादा लोग होंगे लाभांवित
ट्रेजर टाउनशिप को एबी रोड से जोड़ने वाली इस 30 मीटर चौड़ी सड़क के बनने से इस क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा छोटी-बड़ी टाउनशिप और कालोनियों को फायदा होगा। इन टाउनशिप और कालोनियों में 25 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। निगमायुक्त खुद पहुंचे कार्रवाई के दौरान कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बीच कुछ रहवासी निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि निगम ने उनके मकान का कुछ बाधक हिस्सा हटा दिया है, शेष हिस्सा वे स्वयं हटा लेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें समय चाहिए। इस पर निगमायुक्त ने ऐसे निर्माण के शेष हिस्से को हटाने के लिए रहवासियों को पांच दिन का समय दे दिया।
कार्रवाई के दौरान ये थे उपस्थित
निगम की कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, रिमूवल प्रभारी अंकेश बिरथरे, भवन अधिकारी आनंद रैदास, भवन निरीक्षक पीयूष गुप्ता, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। ट्रेजर टाउनशिप से एबी रोड को जोड़ने वाली सड़क की कहानी 1.5 किमी लंबी है यह सड़क 30 मीटर चौड़ी बनना है 150 से ज्यादा निगमकर्मी जुटे थे कार्रवाई में 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे मौके पर 4 घंटे चली कार्रवाई सुबह 9.30 बजे शुरू हो गई थी कार्रवाई 40 बाधक निर्माण हटाए हैं निगम ने 2 कालोनियों के इंट्री गेट भी हटाए गए 6 बड़ी मशीनें लगाई गई थी कार्रवाई में दो से आठ फीट तक का बाधक हिस्सा हटाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले