इंदौर में चलते ई-रिक्शा की बैटरी फटी, मां-बेटी झुलसी: आई हॉस्पिटल से 100 मीटर दूर हुआ हादसा, ड्राइवर ने लगा रखी थी एक्स्ट्रा बैटरी
इंदौर के विजय नगर इलाके में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी फट गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई। मां-बेटी शंकरा आई हॉस्पिटल जा रही थी। हादसा हॉस्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर हुआ है।
इंदौर के विजय नगर इलाके में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी फट गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई। मां-बेटी शंकरा आई हॉस्पिटल जा रही थी। हादसा हॉस्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर हुआ है।
घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाया और घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।
विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कीम नंबर 54 की है। रामकुंवर बाई (85) पति नाथु सिंह निवासी दिग्गी राजा नगर, जिला देवास और उनकी बेटी पवित्रा बाई (50) पति विजय चौहान निवासी निरंजनपुर नई बस्ती। जबकि ड्राइवर अरुण गुप्ता (34) पिता सत्यप्रकाश गुप्ता निवासी गोल्डन पाम, निरंजनपुर भी झुलस गया।
लोगों ने की मदद, एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा
इधर, घटना के बाद सुनील वर्मा जो पैरामेडिकल स्टाफ है वह और आसपास के लोग तुरंत इनकी मदद को पहुंचे। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और दोनों को मां-बेटी को एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में दोनों ही महिला गंभीर रूप से जल गई है। दोनों को एमवाय की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।
ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ई-रिक्शा के ड्राइवर में अपनी ई-रिक्शा में एक्स्ट्रा बैटरी लगा रखी। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। इस मामले में पवित्रा के भाई ईश्वर पिता नाथु सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को शाम को मामले में ई-रिक्शा के चालक अरुण गुप्ता के खिलाफ 125(बी) बीएनएस एवं 198 एमवी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
डायल 112 से रस्सी से बांधकर ले गए ई-रिक्शा
घटना की जानकारी मिलने के बाद विजय नगर पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची। जिसके बाद डायल 112 से ई-रिक्शा को रस्सी से बांधकर ले जाया गया। मामले में पुलिस और भी जांच कर रही है।
इंदौर में 9 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे
इंदौर में 9 हजार से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं। आमतौर पर एक ही बैटरी काफी दूरी तक चलती है। एक्स्ट्रा बैटरी लगवाना खतरनाक हो सकता है। कोई सा भी इलेक्ट्रिक वाहन हो, उसमें सबसे अहम इक्युपमेंट ही बैटरी होता है। इसलिए उनमें अच्छी गुणवत्ता और मानक पैमानों की बैटरियां ही लगाना चाहिए।
ई-रिक्शा की बैटरी फटने के मुख्य कारण
ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट आमतौर पर तकनीकी खामियों, गलत उपयोग या सुरक्षा मानकों में लापरवाही के कारण होता है। सबसे बड़ा कारण ओवरचार्जिंग है। जब बैटरी को निर्धारित समय से अधिक चार्ज किया जाता है, तो उसकी आंतरिक तापमान तेजी से बढ़ता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसें अधिक मात्रा में बनती हैं, जो बाहर न निकल पाने पर दबाव बढ़ाती हैं और अंततः विस्फोट की स्थिति बन सकती है।
दूसरी बड़ी समस्या खराब या पुरानी बैटरी का उपयोग है। कमजोर सेल, अंदरूनी क्षति, या निम्न गुणवत्ता की बैटरी में शॉर्ट-सर्किट की आशंका अधिक रहती है। इसी तरह, गलत या असंगत चार्जर भी बैटरी को जरूरत से ज्यादा वोल्टेज देकर उसे गर्म कर देता है। यह गर्मी बैटरी प्लेट्स को नुकसान पहुंचाती है और गैस निर्माण को और तेज कर देती है।
बरसात या नमी भरे मौसम में बैटरी का पानी के संपर्क में आना भी खतरा पैदा करता है। नमी से शॉर्ट-सर्किट होता है, जिससे बैटरी का तापमान अचानक बढ़ जाता है और वह फट सकती है। इसके अलावा, बैटरियों में लगे वेंट प्लग अगर जाम या बंद हो जाएं, तो गैस का दबाव बाहर नहीं निकलता। गैस जमा होने पर मामूली चिंगारी भी विस्फोट का कारण बन सकती है।
ई-रिक्शा अक्सर धूप में खड़ा रहता है, ऐसे में बैटरी को अत्यधिक गर्मी मिलती है। अगर इसी दौरान चार्ज किया जाए तो ओवर हीटिंग की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यह गर्मी बैटरी की रासायनिक संरचना को अस्थिर करती है और गैस निर्माण को तेज कर देती है।
अंत में, बैटरी के भीतर किसी भी प्रकार का शॉर्ट-सर्किट तुरंत तापमान को खतरनाक स्तर तक पहुँचा देता है। सेल्स के क्षतिग्रस्त होने, ढीले कनेक्शन या आंतरिक खराबी से यह स्थिति बनती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले