इंदौर में कार्डियक अरेस्ट से 12वीं के छात्र की मौत, बाथरूम में मिला था शव
इंदौर के वैशाली नगर में रविवार को 12वीं के एक छात्र का शव बाथरूम में मिला था। संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
इंदौर के वैशाली नगर में रविवार को 12वीं के एक छात्र का शव बाथरूम में मिला था। संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। 17 साल के साश्वत पंडित का वजन 130 किग्रा था। पीएम में सामने आया है कि उसकी तीन धमनियों में ब्लाकेज थे।
इंदौर। वैशाली नगर में 12वीं के छात्र की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। 17 वर्षीय ऋषि पुत्र साश्वत पंडित का शव बाथरूम में मिला था। उसका वजन करीब 130 किग्रा था। पोस्टमार्टम करने वाले डा. जयदीप जमींदार ने बताया कि छात्र की ऊंचाई 5.10 फीट थी। मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
दिल का साइज भी सामान्य से एक चौथाई बढ़ा हुआ था। तीनों धमनियों में ब्लाकेज भी थे, लेकिन इसके बारे में परिवार में किसी को जानकारी नहीं थी। हो सकता है कि उसे ब्लाकेज होने के लक्षण पूर्व में महसूस हुए होंगे, लेकिन उसने परिवार में कभी चर्चा नहीं की होगी। इसे सामान्य समझ लिया होगा। स्वजन ने बताया था कि ऋषि दोपहर तीन बजे नहाने के लिए गया था। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो बेसुध मिला। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
परिवार को नहीं पता था ब्लाकेज के बारे में
स्वजन ने बताया था कि ऋषि को पहले से बीमारी नहीं थी। वह स्वस्थ था और उपचार भी नहीं चल रहा था। उसका वजन बढ़ा हुआ था। परिवार को ब्लाकेज के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं थी, क्योंकि जांच नहीं करवाई थी।
मोटापे के कारण बढ़ती है कार्डियक अरेस्ट का खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक मोटापे के कारण दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। दिल की नसों में ब्लाकेज कम उम्र में भी हो सकता है। मोटापे के कारण कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी रहता है। इसलिए वजन पर नियंत्रण जरूरी है। बच्चों को हमें जंकफूड से दूर रखना चाहिए। उन्हें घर पर बना पौष्टिक आहार ही खिलाना चाहिए। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल की जन्मजात बीमारी, शारीरिक गतिविधि की कमी, नींद की कमी के कारण भी दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं।
धमनियों में ब्लाकेज के लक्षण
सीने में दर्द या दबाव महसूस होना
थोड़ा चलने पर जल्दी थक जाना
सांस फूलना
दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना
हाथ, पैर या जबड़े में दर्द
चक्कर आना या कमजोरी
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
व्यक्ति का अचानक बेहोश होना
सांस रुक जाना या बहुत धीमी हो जाना
पल्स महसूस न होना
शरीर ढीला पड़ जाना
आंखों की पुतलियां स्थिर हो जाना
बिना इलाज के कुछ ही मिनटों में जान का खतरा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले