देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में एक ही साथ 6 युवकों की मौत से पसरा मातम, पुलिस ने चालक दोस्त पर किया मामला दर्ज
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में एक ही साथ 6 युवकों की मौत से पसरा मातम, पुलिस ने चालक दोस्त पर किया मामला दर्ज

इंदौर में छह युवकों की सड़क* हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने उनके साथी और कार चला रहे सागर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सागर पर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

Abhishek Raghuvanshi18 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में छह युवकों की सड़क* हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने उनके साथी और कार चला रहे सागर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सागर पर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। मृतकों में इंदौर के तीन युवक शामिल है। इनके शव रविवार सुबह घर पहुंचे तो स्वजन बिलख पड़े।
छह युवकों की सड़क हादसे में मौत का मामला
चालक दोस्त पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर पहुंचे शवों को देख बिलख पड़े स्वजन
इंदौर। दोस्तों के साथ इंदौर से जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए निकले छह युवकों की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने उनके साथी और कार चला रहे सागर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सागर पर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। मृतकों में इंदौर के तीन युवक शामिल है। इनके शव रविवार सुबह घर पहुंचे तो स्वजन बिलख पड़े। सुबह नौ बजे ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
6 युवकों की हुई थी मौत
हादसा 15 अगस्त की सुबह राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुआ था। पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी सागर यादव (25) अपनी अर्टिगा कार (एमपी 09-डीएच 8684) में अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। सागर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिससे कार गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोस्त पर किया मामला दर्ज
मृतकों में इंदौर निवासी आकाश मौर्या (28), अमन राठौर (26), सौरभ यादव (26), धार निवासी अभिषेक पाटीदार (24), रतलाम निवासी गोविंद पाटीदार (33) और ओडिशा निवासी संग्राम केशरी सेती (38) शामिल थे। सभी रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने सागर के खिलाफ धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चला रहे सागर ने शनिवार को बताया था कि वह गाड़ी चला रहा था और दोस्त सो रहे थे। अचानक गाड़ी का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और इससे पहले कि वो कुछ समझ पाता ये हादसा हो गया।
ढाबे में हुई थी स्वजनों से आखिरी बातचीत
गुरुवार की शाम को इंदौर से रवाना होने के बाद रात में सभी एक ढाबे में खाने के लिए रुके थे। यहां उन्होंने भोजन किया और स्वजनों से आखिरी बार बातचीत की। यहीं उन्होंने एक सेल्फी भी ली, जिसमें सभी नजर आ रहे हैं। उनकी ये बातचीत और तस्वीर ही आखिरी याद बनकर रह गई है।
एम्स में भर्ती पत्नी से मिलने वाला था संग्राम
इस दुर्घटना में संग्राम केसरी की भी मौत हो गई। वह ओडिशा का था। उसकी पत्नी इन दिनों पेट की बीमारी से जूझ रही है और भुवनेश्वर स्थित एम्स में भर्ती है। दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है। संग्राम पत्नी से मिलने जाने वाला था। वह दो साल से इंदौर में रह रहा था। शव लेने आए संग्राम के छोटे भाई ने कहा, भाभी को अभी इस हादसे की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें कैसे बता पाऊंगा।
पांच बहनों का अकेला भाई था अभिषेक
धार निवासी अभिषेक पाटीदार परिवार का सबसे चहेता बेटा था। वह अकेला लड़का था जिसकी पांच बहनों ने कुछ ही दिनों पहले उसे राखी बांधी थी। उसकी मौत की खबर घटना की शाम स्वजनों को मिली। उन्होंने घरवालों को कुछ नहीं बताया। शव पहुंचने तक उन्हें इसकी खबर न देने का फैसला किया। यहां पहुंचे उसके स्वजनों ने कहा कि इकलौता बेटा खोया है, पांच बहनों का भाई नहीं रहा, पता नहीं सब को कैसे संभालेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑