इंदौर: फिर लुढक़ा रात का पारा, 7 डिग्री के नीचे आया, कल की रात रही मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात
सुबह से शाम तक ठंडी हवाओं से ठिठुरा शहर इंदौर। शहर (Indore) में दो दिनों तक न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में मामूली तेजी के रात के पारे में कल फिर गिरावट (decline) आई।
सुबह से शाम तक ठंडी हवाओं से ठिठुरा शहर
इंदौर। शहर (Indore) में दो दिनों तक न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में मामूली तेजी के रात के पारे में कल फिर गिरावट (decline) आई। पारा एक बार फिर लुढक़ कर 7 डिग्री के नीचे 6.9 डिग्री पर पहुंचा। यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान था, जिससे कल की रात इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। ठंड का असर कल शाम से ही महसूस हो रहा था, वहीं रात के साथ बढ़ता गया और आज सुबह तक सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.8 डिग्री कम था। इससे पहले इससे कम तापमान शनिवार की रात को 6.4 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया था। रविवार और सोमवार को तापमान में थोड़ी तेजी के बाद कल दोबारा यह 7 डिग्री के नीचे रहा। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही और हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।
आज और कल शीतलहर
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा कल प्रदेश के सभी शहरों का अगले 5 दोनों का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसमें इंदौर में आज और कल शीतलहर और तीव्र शीतलहर की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं होगी और तापमान में आने वाले दिनों में फिर गिरावट आएगी।
स्कूल सुबह 9 बजे से, लेकिन बच्चे 8 बजे निकल रहे हैं घर से
स्कूलों का समय सुबह 9 बजे शुरू करने का आदेश तो दे दिया है, लेकिन बच्चों को अपने घर से 8 बजे ही निकलना पड़ रहा है। कारण यह है कि स्कूल बस या ऑटो 45 मिनट से 1 घंटे तक अन्य बच्चों को लेने के लिए शहरभर में घूमते रहते हैं। ठंडी के मौसम में छोटे स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत रहती है। इनमें से कई बच्चे ऑटोरिक्शा में जाते हैं, जो खुले रहते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले