देश की बात, आपके शहर से
इंदौर पुलिस पर डीजी सख्त: दुष्कर्म-छेड़छाड़ मामलों में जानबूझकर लगाई कमजोर धाराएं, जिम्मेदार अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस पर डीजी सख्त: दुष्कर्म-छेड़छाड़ मामलों में जानबूझकर लगाई कमजोर धाराएं, जिम्मेदार अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

महिला अपराध से जुड़े प्रकरणों में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म–छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट जैसे मामलों में गलत धारा लगाकर मुलजिम पेश कर दिए गए। गड़बड़ी खुद महिला सुरक्षा के डीजी द्वारा पकड़ी है।

Abhishek Raghuvanshi29 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

महिला अपराध से जुड़े प्रकरणों में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म–छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट जैसे मामलों में गलत धारा लगाकर मुलजिम पेश कर दिए गए। गड़बड़ी खुद महिला सुरक्षा के डीजी द्वारा पकड़ी है। उन्होंने 10 प्रकरणों की सूची बनाकर एसपी और डीसीपी से जवाब मांगा है।
इंदौर। महिला अपराध से जुड़े प्रकरणों में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म–छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट जैसे मामलों में गलत धारा लगाकर मुलजिम पेश कर दिए गए। गड़बड़ी खुद महिला सुरक्षा के डीजी द्वारा पकड़ी है। उन्होंने 10 प्रकरणों की सूची बनाकर एसपी और डीसीपी से जवाब मांगा है। पुलिस की चूक के कारण सैंकड़ों आरोपित जमानत का लाभ ले चुके हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) अनिल कुमार ने यह गड़बड़ी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक दर्ज बलात्कार के प्रकरणों की समीक्षा में पकड़ी। करीब 410 केसों की समीक्षा में 102 मामलों में थाना स्तर पर त्रुटि मिली। डीजी कार्यालय से जारी पत्र में सभी प्रकरणों की सूची बनाकर बताया गया कि किन धाराओं का समावेश किया जाना चाहिए था।
महिला अपराधों को लेकर गंभीर न रहने वाले पर्यवेक्षणकर्ता एसीपी, एडीओपी और सीएसपी से स्पष्टिकरण के साथ प्रतिवेदन भी मांगा गया है। कुमार ने पत्र में लिखा कि उक्त प्रकरणों की समीक्षा करें और समुचित धाराओं का समावेश भी करें।
डीजी ने पूर्व में भी एसपी स्तर के अफसरों को पत्र लिखकर चेताया था। दोबारा गलती करने पर जवाब मांगा और कहा कि थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन डीएसआर का न अवलोकन किया गया न विशेष ध्यान दिया गया। जांच से वरिष्ठ अफसरों का दैनिक कार्यों पर प्रभावी पर्यवेक्षण का अभाव साबित हुआ है।
महिला अपराध एक्सपर्ट ने इन थानों में पकड़ा घोटाला
थाना कनाड़िया
केस क्रमांक 485/23 में 65(1) 64(2)(के) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 लगाई थी। जबकि मानसिक विक्षिप्त होने के कारण पुलिस को धारा 5(के) 6 पोक्सो एक्ट लगाना थी।
थाना एमआईजी
केस क्रमांक 401/25 में 65(2),(एफ) 64(1) बीएनएस और 5/6 पोक्सो एक्ट की धारा लगाई। जबकि आरोपित पीड़िता का रिश्तेदार था। इस केस में 5/6 के स्थान पर 5(एन), 6 और नाबालिग पीड़िता गर्भवती होने से धारा 5(जे-11)/6 पोक्सो एक्ट लगाना थी।
थाना देपालपुर
केस 259/25 में धारा 115(2), 351,(3), 64(2)(एम) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। आरोपित ने पीड़िता को लाइटर से जलाया था। इस मामले में धारा 115(2) के स्थान पर 118(1) लगाना थी।
गड़बड़ी में कायमीकर्ता नहीं, अफसर जिम्मेदार
विशेष पुलिस महानिदेशक के पत्र में स्पष्ट लिखा है कि गड़बड़ी में कायमीकर्ता से जवाब नहीं मांगा जाएगा। ध्यान रखने की जिम्मेदारी वरिष्ठ अफसरों की है। पूर्व में भी जुलाई में 423 प्रकरणों की समीक्षा में 108 प्रकरणों में धारा घोटाला मिला था, लेकिन डीसीपी और एसपी ने जवाब नहीं भेजा।
इधर पुरुष पुलिस पूछती है बच्चियों से ‘छेड़छाड़’
कमिश्नरेट में महिला संबंधित अपराधों में गंभीरता का अभाव है। कई थानों में महिला अफसर नहीं हैं। दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट की पीड़िताओं को पुरुषों को घटना बतानी पड़ती है। बच्चियों को एफआईआर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
छत्रीपुरा, परदेशीपुरा, कनाड़िया, तिलकनगर, हीरानगर, एमजी रोड, पलासिया और राऊ थानों में महिला अफसर नहीं है। एफआईआर के लिए दूसरे थाने से एसआई बुलाना पड़ता है। कायमी के बाद भी पुरुष पुलिस अफसर ही जांच करते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑