इंदौर पुलिस की असामाजिक तत्वों व संदिग्धों पर निगरानी हेतु हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग लगातार जारी….
◆ मोहल्ला समिति की बैठकों से भी लगातार किया जा रहा है नागरिकों से सीधा जनसंवाद। ◆ पुलिस टीमो द्वारा ड्रोन के माध्यम से की गई हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में सघन चैकिंग व पेट्रोलिंग।
◆ मोहल्ला समिति की बैठकों से भी लगातार किया जा रहा है नागरिकों से सीधा जनसंवाद।
◆ पुलिस टीमो द्वारा ड्रोन के माध्यम से की गई हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में सघन चैकिंग व पेट्रोलिंग।
◆ पुलिस की विशेष चैकिंग में कई संदिग्ध और नशाखोर भी पकड़ाए।
इंदौर- शहर में अपराधों पर नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु असामाजिक तत्वों व बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए, इनके हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में विशेष निगरानी तथा चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान ड्रोन का उपयोग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय हेतु मोहल्ला समिति की बैठकें कर जनसंवाद के लिए भी निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों पर चारों ज़ोन के डीसीपी के मार्गदर्शन मे शहर के सभी थाना क्षेत्रों में मोहल्ला समिति की बैठकें करने के साथ ही पुलिस टीमों द्वारा सघन चैकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही हैं तथा इसे और प्रभावी कर आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन व कैमरों के द्वारा भी अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं।
इस कड़ी मे ज़ोन-01 के-
थाना आज़ाद नगर क्षेत्रांतर्गत आलोक नगर व मयूर नगर में मोहल्ला बैठक व जनसंवाद किया गया तथा क्षेत्र में हॉटस्पॉट एरिया मे चैकिंग की गई।
थाना मल्हारगंज क्षेत्र में लौहार पट्टी में एडिशनल डीसीपी जोन-श्री आलोक शर्मा द्वारा एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी के साथ मोहल्ला मीटिंग की । साथ ही क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिया राजमोहल्ला आदि में ड्रोन से पेट्रोलिंग भी की गई।
थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में चोइथराम मंडी, और बस्ती क्षेत्र में रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया और हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन से चेकिंग की गई।
थाना तेजाजी नगर के सेटेलाईट कॉलोनी व मालवीय नगर में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित कर, नागरिकों को जागरूक किया गया।
थाना गांधी नगर द्वारा नया बसेरा व नैनोद मल्टी में रहवासियों से रूबरू होकर, समस्याओं को जाना साथ ही हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में चेकिंग की गई।
थाना एरोड्रम क्षेत्र के संगम नगर में एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी द्वारा रहवासियों से जनसंवाद किया गया ।
थाना राऊ के कान्हा पार्क कॉलोनी में मोहल्ला बैठक आयोजित की और क्षेत्र में संदिग्धों की चैकिंग की गई।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी सहित बल ने पैदल मार्च किया और हॉटस्पॉट एरिया में संदिग्धों की चैकिंग की गई।
ज़ोन-02 –
थाना लसुडिया क्षेत्रांतर्गत स्कीम नंबर 78, खालसा चौक में जनसंवाद के साथ ही आस पास के हॉटस्पॉट एरिया मे निगरानी की गई एवं कई संदिग्धों से पूछताछ की गई ।
थाना खजराना क्षेत्रांतर्गत हॉटस्पॉट व शैडो एरिया मे पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई एवं कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।
थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला मीटिंग आयोजित की गई और आसपास के सुनसान इलाकों, शराब दुकानों गुमटियों पर पैनी नजर रखी गई ।
ज़ोन-03 –
थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एसीपी संयोगितागंज द्वारा ऑटो व ई रिक्शा चालकों से जनसंवाद कर नशा व अपराध की दुनिया से दूर रहने की समझाईश दी गई। साथ ही सरवटे बस स्टैंड व आसपास के हॉटस्पॉट एरिया मे ड्रोन पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों संदिग्धों से पूछताछ की गई ।
थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत कबीटखेड़ी, लहिया कॉलोनी, रघुनंदन बाग, स्कीम136 आदि के हॉटस्पॉट एरिया एवं शैडो एरिया में संदिग्धों चैकिंग की गई।
थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के दौलतगंज व आसपास के हॉटस्पॉट में संदिग्धों की चैकिंग की गई।
थाना संयोगितागंज क्षेत्र के विक्रम टावर में रहवासियों के साथ एसीपी संयोगितागंज व थाना प्रभारी द्वारा जनसंवाद किया गया।
ज़ोन-04-
थाना रावजी बाजार के मुराई मोहल्ला में एडिशनल डीसीपी जोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल, एसीपी जूनी इंदौर व थाना प्रभारी द्वारा रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया।
थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के शेडो एरिया व गंगवाल बस स्टैंड आदि में चेंकिंग कर संदिग्धों को चेक किया गया
थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में छत्रीबाग व जयरामपुरिया के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया चेकिंग की गई।
थाना भंवरकुआं क्षेत्र में सर्वानंद नगर में मोहल्ला समिति की बैठक ली गई ।
थाना चंदन नगर क्षेत्र के जवाहर टेकरी व नूरानी नगर में मोहल्ला समिति की बैठक ली गई तथा आसपास के हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में चेंकिंग की गई।
इस प्रकार असामाजिक तत्वों व संदिग्धों की चैकिंग व पेट्रोलिंग के साथ आम नागरिकों के साथ मोहल्ला मीटिंग कर जनसंवाद कर नशे के दुष्प्रभावों व इनके कारण बढ़ने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के बारें में भी जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले