इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से 11 आवेदनो का त्वरित निराकरण कर, दिलाया आवेदकों को न्याय।
★ 4 प्रकरण में आवेदको को 24 लाख 65 हजार रुपये की राशि दिलवा कर, किया उनकी समस्याओं का समाधान। ★ आपसी लेनदेन की राशि दिलवाने के साथ ही, मां-बेटे का आपसी मतभेद खत्म करवा, दिलवाया भरण पोषण।
★ 4 प्रकरण में आवेदको को 24 लाख 65 हजार रुपये की राशि दिलवा कर, किया उनकी समस्याओं का समाधान।
★ आपसी लेनदेन की राशि दिलवाने के साथ ही, मां-बेटे का आपसी मतभेद खत्म करवा, दिलवाया भरण पोषण।
👉 इंदौर पुलिस के सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र द्वारा अपने 2024-25 के एक वर्ष में 48 प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, 2 करोड़ 71 लाख 48 हजार 800 रुपए की राशि आवेदकों को वापस करवा, दिलाया है उन्हें न्याय।
इंदौर- शहर में सामान्य आपसी व पारिवारिक विवादों के आपसी सामंजस्य से त्वरित व उचित निराकरण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन मे पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र (Community Mediation Center) की संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत छोटे-मोटे विवादों को आपसी सुलह के जरिए समाधान निकालकर, आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी अनुक्रम में पुलिस आयुक्त कार्यालय मे विगत दिनों में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आपसी व पारिवारिक विवादों, रुपये के लेनदेन आदि प्रकार के आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से आज दिनांक 03.12.25 को 31आवेदनो पर सुनवाई करते हुए 11 आवेदन पत्रो का त्वरित निराकरण आपसी सामंजस्य से करवाया गया और उनमें से चार प्रकरणों में आवेदको को 24 लाख 65 हजार रुपये की राशि दिलवा कर, किया उनकी समस्याओं का संतुष्टि पूर्वक समाधान करवाया गया।
निराकरण किये गये प्रकरण जिसमे –
- आवेदक सचिन अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी पलसीकर कॉलोनी थाना जूनी इंदौर द्वारा अनावेदक विजय कुमार जैसवानी उम्र 48 साल निवासी बसंत विहार कॉलोनी थाना लसुडिया के विरुध्द आपसी लेन देन की शिकायत की थी। जिस पर मध्यस्थता की टीम द्वारा आपसी सामंजस्य से आवेदक को अनावेदक से कुल राशी 21,57,055 रुपये चैक के माध्यम से भुगतान करवाया गया।
- आवेदक अनीस खान उम्र 68 साल निवासी मेजेस्टिक नगर थाना खजराना इंदौर के द्वारा अनावेदक चंद्रशेखर मीणा उम्र 36 साल निवासी प्रिंसेस क्रऊन थाना एमआईजी के विरुध्द लेन देन की शिकायत की थी। जिस पर टीम व्दारा कार्यवाही कर अनावेदक से आवेदक को 2,85,000 चैक के माध्यम से भुगतान करवाया गया।
- आवेदिका मनीषा मोर्य निवासी नंदबाग कॉलोनी थाना बाणगंगा के द्वारा अनावेदक पल्लवी सोनी संगम महिला मंडल की शिकायत पर, टीम ने मध्यस्थता करवाते हुए आवेदिका को 18000 रुपये का भुगतान चैक के माध्यम से करवाया गया।
- इसी तरह आवेदिका कल्पना उम्र 60 साल निवासी परदेशीपुरा द्वारा अनावेदक अपने पुत्र प्रवीण उम्र के विरूध्द आपसी मतभेद होने से भरण पोषण के लिए आवेदन दिया था। जिस पर टीम द्वारा आपसी सामंजस्य कर पुत्र द्वारा अपनी मॉ को भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 5000 रुपये देने की सहमति दी गई है। सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट व्दारा सामान्य पारिवारिक विवादों, पड़ोसियों के झगड़ों, छोटे-मोटे संपत्ति विवादों, किराएदार-मालिक के झगड़ों और मामूली सिविल मामलों को बिना कानूनी कार्यवाही के प्रशिक्षित और अनुभवी मध्यस्थों (mediators) की मदद से दोनों पक्षों के बीच बातचीत व आपसी सामंजस्य के माध्यम से हल करने के प्रयास किये जा रहे है।
👉 विदित हो कि इंदौर पुलिस के सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र द्वारा अपने प्रारंभ होने से अभी तक के 2024-25 के एक वर्ष में 48 प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, 2,71, 48,800 रुपये (2 करोड़ 71 लाख 48 हजार 800 रुपए) की राशि आवेदकों को वापस करवा, दिलाया है उन्हे उचित न्याय।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

