इंदौर-देवास बायपास और उज्जैन रोड़ पर #नवरात्रि को देखते हुए रखें जाए विशेष इंतजाम बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य अभियान चलाकर किया जाए मंत्री श्री सिलावट ने निर्माणाधीन सड़कों, पुल, पुलियाओं आदि की प्रगति की समीक्षा के लिए ली बैठक
बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने* इंदौर,जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम_सिलावट ने कहा है कि इंदौर के बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने।
बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने*
इंदौर,
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम_सिलावट ने कहा है कि इंदौर के बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बायपास पर रालामण्डल, कनाड़िया, बेस्ट प्राइज और अर्जुन बरोदा में बन रहे ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन मार्ग पर 24 घंटे अमला, क्रेन और अन्य जरूरी संसाधन तैनात रखें। यहाँ वाहन खराब होते ही उन्हें तुरंत हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अमले के साथ आवश्यक समन्वय बनाये रखें। बारिश से होने वाले डायर्वशन मार्ग पर गड्ढ़ों की तुरंत मरम्मत की जाए। पर्याप्त लाईटिंग की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़कों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करें। उन्होंने इंदौर-देवास बायपास और उज्जैन रोड़ पर नवरात्रि को देखते हुए यातायात को सुचारू बनाये रखने, यात्रियों की सुरक्षा आदि पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री सिलावट ने आज रेसीडेंसी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों, पुल, पुलियाओं आदि की प्रगति की समीक्षा के लिए सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम श्री घनश्याम धनगर, श्री ओमनारायण बडकूल, सुश्री निधि वर्मा और श्री नीरज खरे, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सी.एस. खरत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक श्री प्रवीण यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना और लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत, प्रगतिरत, पूर्ण सड़कों, पुल-पुलियाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य अप्रारंभ है, उनका निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण करें और पूर्ण कार्यों को जल्द लोकार्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर पूर्ण किया जाए। प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर अधिकारी कार्य करें। कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में बताया गया कि गत दिवस अर्जुन बरोदा पर डायर्वशन मार्ग पर एक भारी वाहन का कमानी का पत्ता टूट गया था। तत्काल उसे हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। भारी वाहन हटाने में समय लगा, इस कारण भारी जाम की स्थिति निर्मित हुई। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि यह स्थिति दोबारा नहीं बने, यह सुनिश्चित करें। बाधा आने पर उसे हटाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास तत्काल करें। बताया गया कि अर्जुन बरोदा डायर्वशन में डामरीकरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। बेस्ट प्राइज के जंक्शन पर भी सभी जरूरी इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर-उज्जैन 6 लेन और प्रस्तावित ग्रीन फील्ड इंदौर-उज्जैन मार्ग की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों सड़कों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज, कैलोद हाला और लसुड़िया मोरी ओव्हर ब्रिज, सिंगापुर टाऊनशिप ब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जामोदी सोलसिंधी तथा सिमरोड़ से हिरली मार्ग पर बन रहे ब्रिज की प्रगति के संबंध में भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की सड़कों का निर्माण चल रहा है।
बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर क्षेत्र में बच्चों के पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों एसडीएम को निर्देश दिए की आप स्वयं क्षेत्र के सभी तालाब, नालों, जल भराव वाली खदान एवं जल बहाव वाले स्थानों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करें। तार फेंसिंग एवं बोर्ड लगाएं। सांवेर में कई स्थानों पर बडे़-बडे़ गड्ढे हो गए हैं। आप स्वयं भ्रमण करें एवं सबंधित विभाग को मरम्मत हेतु निर्देश देवें। आगामी 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर नवरात्रि पर्व पर किसी भी गरबा स्थानों पर कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हो, इस हेतु प्रयास करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले