इंदौर जिले में लागू हुआ “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” आदेश – उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी शुरू.आदेश का पालन नहीं करने पर एक पेट्रोल पंप को किया गया सिल
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा "नो हेलमेट - नो पेट्रोल" के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आज से जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गया है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आज से जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गया है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सख्त कार्रवाई करते हुए जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर एक पेट्रोल पंप को सील किया गया है। इस आदेश का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कर आमजन में ट्रैफिक अनुशासन को बढ़ावा देना है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आदेश के प्रभावी पालन हेतु संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल गठित किए हैं, जो जिले भर के पेट्रोल पंपों पर सतत निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यदि कोई पंप दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते पाया जाता है, तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम अरंडिया स्थित एक पेट्रोल पंप को आदेश के उल्लंघन के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम कनाडिया श्री ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कनाडिया श्री ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में आज ग्राम अरंडिया बायपास स्थित एस.आर. कुमावत फ्यूल्स (बीपीसीएल पेट्रोल पंप) पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप प्रोप्राइटर श्री अभिषेक कुमावत द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। इसके साथ ही पंप परिसर में हेलमेट अनिवार्यता से संबंधित कोई सूचना-पट्ट (गाइडलाइन बोर्ड) भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो कि जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. गामड़, राजस्व निरीक्षक श्री विशाल शर्मा तथा पटवारी श्री पुष्पेंद्र जादौन की उपस्थिति में पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। इस दिशा में जिले भर में सतत निरीक्षण अभियान जारी है तथा अन्य पेट्रोल पंपों की भी सघन जांच की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
