इंदौर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान प्रारंभ
निराकरण में लापरवाही पर कार्रवाई, उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा पुरस्कार अभियान की निर्धारित अवधि में प्रकरण निराकृत नहीं होने की सूचना देने वाले आवेदकों को भी 5 हजार रूपये की दी जायेगी पुरस्कार राशि कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न इंदौर जिला प्रशासन ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से एक अभिनव और कठोर निगरानीयुक्त अभियान की शुरुआत की है।
निराकरण में लापरवाही पर कार्रवाई, उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा पुरस्कार
अभियान की निर्धारित अवधि में प्रकरण निराकृत नहीं होने की सूचना देने वाले आवेदकों को भी 5 हजार रूपये की दी जायेगी पुरस्कार राशि
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
इंदौर जिला प्रशासन ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से एक अभिनव और कठोर निगरानीयुक्त अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत 31 मई 2025 तक जिले में लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण आगामी 15 जुलाई तक सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रगति की लगातार सतत, प्रभावी और परिणाममूलक मॉनिटरिंग की जायेगी। अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित राजस्व अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। उत्कृष्ट कार्य पर संबंधित अधिकारियों को पुरस्कार मिलेगा। अभियान की निर्धारित अवधि में प्रकरण निराकृत नहीं होने की सूचना देने वाले आवेदकों को भी 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी जायेगी।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक में दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, श्री राजेन्द्र रघुवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समय-सीमा के पत्रों और सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाये। 50 दिनों से अधिक के लंबित प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान दें। प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उन्होंने छावनी अनाज मंडी स्थानांतरित करने के संबंध में की जा रही कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा भी की।
होगी कार्रवाई-मिलेगा पुरस्कार
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाये। जिले में 31 मई 2025 तक लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण 15 जुलाई 2025 तक सुनिश्चित किया जाये। इसके लिये अभियान शुरू किया गया है। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
सूचना देने पर आवेदकों को भी मिलेगा पुरस्कार
अभियान की एक विशेष बात यह है कि जिन आवेदकों के प्रकरण 15 जुलाई 2025 तक भी निराकृत नहीं हो पाए हैं, ऐसे प्रकरणों की सूचना देने वाले आवेदकों को 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि संबंधित राजस्व अधिकारी के वेतन से वसूल की जाएगी, जिससे जवाबदेही की स्पष्ट व्यवस्था की जा सके।
एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरों से होगी निगरानी
प्रशासन द्वारा इस अभियान को पारदर्शी और परिणाममुखी बनाने हेतु तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। राजस्व न्यायालयों में अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरों की निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। यह तकनीकी नवाचार न्यायालयीन प्रक्रिया में अनुशासन और जवाबदेही लाने का प्रयास है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि यह अभियान न केवल लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानदंड भी स्थापित करेगा।
प्रकरण निराकृत करने के साथ ही आवेदकों को दिलाना होगा कब्जा
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी अपर कलेक्टरों और एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर से अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा करें। सीमांकन के प्रकरण भी समय-सीमा में सुनिश्चित कराये। सीमांकन के लिये मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। निजी मशीन भी लेवें। पटवारियों से भी सीमांकन करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि कब्जे के प्रकरण निराकृत करने के साथ ही संबंधित को कब्जा भी अनिवार्य रूप से दिलाया जाये। राजस्व प्रकरण निराकृत करने के साथ ही उसे अभिलेखों में भी दर्ज किया जाये। अभिलेख में दर्ज करने के पश्चात ही प्रकरण निराकृत माना जायेगा।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के विरूद्ध लगाई पेनल्टीा
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नामांतरण के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत नहीं करने वाले राजस्व अधिकारियों के विरूद्ध लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत पेनल्टी लगाई है। जिन अधिकारियों के विरूद्ध पेनल्टी लगाई गई है उनमें नायब तसीलदार बड़ा बागंड़दा, बिचौली हप्सी, सिमरोल, आगरा, बेटमा, मानपुर, सांवेर, कनाड़िया तथा तहसीलदार देपालपुर, डॉ. अम्बेडकर नगर महू और मल्हारगंज शामिल है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले