इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का दिखने लगा है असर 70 स्थलों से लगभग 15 टन कचरा हटाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गये स्वच्छता अभियान का असर दिखने लगा है। इंदौर से उज्जैन रोड की ग्राम पंचायत भाँगया, बारोली,रिंगनोडिया,सोलसिन्दा, तराना, कजलाना किंगडम आदि में पहले से पड़े प्लास्टिक कचरे सहित अन्य अपशिष्ट के ढेरों को हटाया गया। लगभग 70 स्थलों से लगभग 15 टन कचरा विगत 3 दिनों में साफ किया गया। संग्रहित कचरे को भाँगया के शेड में एकत्र किया गया है, जिसे प्रोसेस किया जाएगा। कचरा हटाये जाने का ये अभियान लगातार 1 माह तक जारी रहेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैन ने बताया कि पंचायतों ने अपने गाँवो के कचरे डाले जाने वाले स्थलों को चिंहित कर लिया है जिसे लगातार हटाया जा रहा है। अभियान की मॉनीटरिंग जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सतत की जा रही है। स्वच्छता अभियान के कार्य में लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत डकाच्या, पिरकार्डिया, बूढ़ी बरलाई, लसूड़िया,रंगवासा, काजी पलासिया और भाट खेड़ी के सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किये गये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया गया कि अभियान में और तेजी लाई जायेगी। अभियान से जन प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। वृहद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे, जिससे जन समुदाय को अभियान का हिस्सा बनाया जा सके। अभियान का अगला चरण प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रबन्धन होगा इसके लिये सोमवार से तकनीकी प्रशिक्षण शुरू किये जाएंगे।

Exit mobile version