महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 3 नवम्बर को सांवेर प्रवास पर रहेंगी सांवेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया सोमवार, 3 नवम्बर को इंदौर जिले के सांवेर प्रवास पर रहेंगी। मंत्री सुश्री भूरिया प्रात: सवा 11 बजे सांवेर पहुंचेंगी और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे यहां अंकित परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में सहभागिता करेंगी। साथ ही सांवेर क्षेत्र में बनने वाले 25 नवीन आँगनवाड़ी केन्द्रों का भूमिपूजन करेंगी। इसके अलावा मंत्री सूश्री भूरिया सांवेर में नव श्रृंगारित सांवेर उपडाकघर का लोकार्पण करेंगी। इसके साथ ही ग्यारह बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि खाते की पासबुक का वितरण, पांच सम्पूर्ण सुकन्या ग्राम की घोषणा तथा उनके सरपंच और शाखा डाकपाल का सम्मान करेंगी। मंत्री सुश्री भूरिया प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की हितग्राही स्वर्गीय कविता बाई की मृत्यु पर उनके नॉमिनी श्री विनोद निवासी ग्राम हरियाखेड़ी, सांवेर को 2 लाख रूपये का हितलाभ राशि भी चेक द्वारा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version