
आजाद नगर थाना क्षेत्र में घर में शादी की तैयारी चल रही थी, इस बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की कुछ माह पहले ही मोहल्ले में रहने वाली लड़की से सगाई हुई थी। आइए जानते है पूरा मामला…
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में घर में शादी की तैयारी चल रही थी, इस बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की कुछ माह पहले ही मोहल्ले में रहने वाली लड़की से सगाई हुई थी।
आवाज लगाने पर युवक ने दरवाजा नहीं खोला
पुलिस के मुताबिक चंदू पुत्र राकेश निवासी (19) भील कॉलोनी ने फांसी लगाई है। स्वजन ने बताया कि घर के सदस्य बाहर के कमरे में बैठकर लकड़ी जलाकर ताप कर रहे थे। तब चंदू भी उनके पास बैठा था। करीब रात 10.30 बजे वह अचानक उठकर चला गया, रात में आवाज लगाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला।
कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला
तब पीछे के रास्ते बनी खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था। बाद में दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया। वह मिस्त्री का काम करता था। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस आत्महत्या करने की कोशिश में जुटी हुई है।
