इंदौर शहर के विजय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट संचालक की चाकू घोंपकर हत्या की वारदात सामने आई है। संचालक का नाम लेखराज है। वारदात मेघदूत गार्डन के पास हुई है। शहर में हत्या की तीन दिन में यह तीसरी घटना है। देर रात हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
इंदौर में अचानक बढ़ गईं हत्या की घटनाएं, पुलिस कर रही जांच।
विजय नगर इलाके में मेघदूत गार्डन के पास देर रात की वारदात।
एक दिन पहले ही नमकीन कारखाने के कर्मचारी की हुई थी हत्या।
इंदौर। इंदौर शहर के विजय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट संचालक की चाकू घोंपकर हत्या की वारदात सामने आई है। संचालक का नाम लेखराज है। वारदात मेघदूत गार्डन के पास हुई है। शहर में हत्या की तीन दिन में यह तीसरी घटना है। देर रात हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को लेकर जांच शुरू कर दी है। लेखराज के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस विवाद की वजह से रेस्टोरेंट संचालक पर हमला हुआ।
