कसम पर कायम दिग्गी बोले – ”ज्योति मेरे बेटे जैसे..!”

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मंच तक ले जाने वाला मामला सियासी गलियारों से लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है… इस संबंध में अब दिग्गी ने भी चुप्पी तोड़ी और मंच पर नहीं बैठने की कसम तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ”मैं जहां गया था वह कार्यक्रम निजी था, जबकि मैंने कांग्रेस के मंच पर नहीं बैठने की बात कही थी… मैं उसमें भी नीचे ही बैठा था… उस समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंधिया आए और मंच पर ले गए… सिंधिया मेरे पुत्र समान हैं…”

Exit mobile version